Uttar Pradesh

तिरंगा थामकर प्रभात फेरी में निकले जेल के अफसर व कर्मचारी…शहीदों की याद में गूंजे जयघोष

गोरखपुर, 14 अगस्त 2025 :

यूपी के गोरखपुर में जिला कारागार प्रशासन ने गुरुवार को प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान तिरंगा थामे अफसरों व कर्मचारियों ने शहीदों की स्मृति में जयघोष किया।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लोगों में जोश चरम पर है। इसी कड़ी में गोरखपुर के जिला कारागार प्रशासन ने भी लोगों में जोश भरा। इसके लिए कारागार प्रशासन के सभी अधिकारी व कर्मचारी सुबह 7 बजे जेल गेट पर एकत्र हुए। यहां से प्रभात-फेरी के रूप में निकले। हाथ में तिरंगा थामे सभी लोग भारत माता की जय व शहीदों की याद में जयघोष करते रहे।

प्रभात फेरी जिला कारागार से पंडित राम प्रसाद बिस्मिल स्मृति द्वार पहुंची। यहां शहीद की प्रतिमा को नमन कर वापस जिला कारागार पहुंची। प्रभात फेरी में जेल अधीक्षक डी.के पाण्डेय, वरिष्ठ परामर्श दाता विनय राय, जेलर अरूण कुमार कुशवाहा, जेलर नरेश कुमार, डिप्टी जेलर विजय कुमार, आदित्य कुमार, कृष्ण कुमारी, अमिता श्रीवास्तव, राजीव चौरसिया व अन्य कारागार कर्मी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  सीएम योगी ने आजमगढ़ में लगाया 60 लाखवां पौधा, बोले... राष्ट्रविरोधियों को चकनाचूर करके रहेंगे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link