Uttar Pradesh

प्रयागराज में सड़क पर उतरे पशु प्रेमी…’प्रोटेक्ट स्ट्रीट डॉग्स’ के नारे गूंजे

अमित मिश्र

प्रयागराज, 18 अगस्त 2025 :

यूपी के प्रयागराज जिले में पशु प्रेमियों ने स्ट्रीट डॉग्स के प्रति अपनी भावना का इजहार करते हुए सामाजिक संगठन ‘रक्षा’ के बैनर तले प्रदर्शन किया। प्रदर्शनाकरियों ने कहा हमारा मकसद बेज़ुबान जानवरों की सुरक्षा, उनके अधिकारों की रक्षा और समाज को इनके प्रति संवेदनशील बनाने का संदेश देना है।

ये भी पढ़ें:

जिला मुख्यालय स्थित सुभाष चौराहे से शुरू हुआ यह प्रदर्शन रैली के रूप में विभिन्न रास्तों से होते हुए धरना स्थल तक पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, बच्चों और पशुप्रेमियों ने भागीदारी की। हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर सभी ने एक ही आवाज़ बुलंद की और हाथ में ‘आवारा नहीं, हमारा है’ ‘प्रोटेक्ट स्ट्रीट डॉग्स’ के पोस्टर ले रखे थे।

Advertisement

संगठन की संचालिका वंशिका गुप्ता ने प्रदर्शन स्थल पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इन बेज़ुबान जानवरों के खिलाफ जो मुहिम चलाई जा रही है, वह अमानवीय ही नहीं बल्कि कानून और नैतिकता के भी खिलाफ है। सभी कुत्ते न तो काटते हैं और न ही हर कुत्ता रेबीज से पीड़ित होता है। ज़्यादातर कुत्ते वैक्सिनेटेड हैं और कई की नसबंदी भी हो चुकी है। ऐसे में वे समाज के लिए किसी भी प्रकार का खतरा नहीं हैं, जब तक कि उन्हें छेड़ा न जाए। इन्हें शरण नहीं आजादी और प्यार की जरूरत है।

ये भी पढ़ें  सरकारी जमीन पर बनी 12 साल पुरानी मस्जिद जमींदोज... पुलिस निगरानी में गरजा बुलडोजर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link