Uttar Pradesh

धर्मांतरण व यौन शोषण के पीड़ितों संग सामने आया हिंदूवादी संगठन, मदद को बढ़ाया हाथ

लखनऊ, 19 अगस्त 2025 :

यूपी की राजधानी लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने युवतियों के धर्मांतरण और यौन शोषण के मामलों पर चिंता जताई। वो पीड़ित पक्षों के साथ मीडिया से मुखातिब हुए और कहा छांगुर की गिरफ्तारी के बाद शिकार हुए लोग सामने आ रहे हैं।

गोमती नगर स्थित संगठन कार्यालय में मीडिया से रूबरू होकर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि जमालुद्दीन उर्फ छांगुर की गिरफ्तारी के बाद अवैध धर्मांतरण और हिंदू बहन-बेटियों के शारीरिक शोषण से जुड़े मामले लगातार सनातन हेल्पलाइन के माध्यम से सामने आ रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद कुशीनगर निवासी अनामिका ने बताया कि पहले उनका यौन शोषण किया गया और फिर जबरन धर्मांतरण कराया गया। वहीं, झारखंड के पलामू की नीलम देवी ने कहा कि उनकी पुत्री प्रिया कुमारी को जिहादियों ने अगवा कर धर्मांतरण कराने की कोशिश की।

अध्यक्ष गोपाल राय ने बताया कि अनामिका के मामले में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर से बात की गई है। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित महिला को हर संभव न्याय दिलाने के लिए सीओ को निर्देश दिए हैं। वहीं सिद्धार्थनगर निवासी लक्ष्मी अग्रहरि ने आरोप लगाया कि उनकी बहन की हत्या करवा दी गई है। इस मामले में पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज किया है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अब पीड़ित परिवार को ही फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी दी जा रही है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ के आयुर्वेद विशेषज्ञ को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, 66 रिसर्च पेपर से लेकर जानिए डॉ. केके ठकराल की पूरी कहानी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link