Lucknow City

सपा मुखिया अखिलेश को वापस मिला फेसबुक अकाउंट…पेज खुलते ही इन्हें किया याद

लखनऊ, 11 अक्टूबर 2025 :

सपा मुखिया अखिलेश यादव का फेसबुक पेज करीब 16 घंटे के बाद फिर से एक्टिव हो गया है। सपा ने इसे भाजपा की साजिश बताया है। सपा के।मीडिया सेल ने अपने एक्स हैंडल से कहा कि जैसे अकाउंट वापस आया है वैसे ही सरकार वापस आएगी।

बता दें कि शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे सपा मुखिया का फेसबुक पेज बिना कोई इनफार्मेशन दिए बंद कर दिया गया था। पहले अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह एक तकनीकी खामी भी हो सकती है। लेकिन, मेटा की तरफ से कोई संतोषजनक उत्तर न मिलने पर सपा नेताओं ने इसे जानबूझकर की गई हरकत करार दिया।

फेसबुक पेज खुलने के बाद सपा मुखिया ने पहली पोस्ट में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के कथन को कोट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लिखा कि ‘सम्पूर्ण क्रांति से मेरा तात्पर्य समाज के सबसे अधिक दबे-कुचले व्यक्ति को सत्ता के शिखर पर देखना है।’ हालांकि अखिलेश यादव ने पेज बंद किए जाने से संबधित कोई बात नहीं साझा की लेकिन सपा के मीडिया सेल ने अपने एक्स हैंडिल से प्रतिक्रिया दी।

ये भी पढ़ें:

इसमे कहा गया कि भाजपा के आईटी सेल हेड ने बहुत प्रयास किया तब जाकर अखिलेश यादव जी का फेसबुक अकाउंट कुछ देर के लिए बंद करवा दिया, लेकिन हजारों लाखों समाजवादियों की एक आवाज पर मेटा फेसबुक को अकाउंट वापिस करना पड़ा और बेचारे भाजपाइयों की सारी मेहनत पानी हो गई। सुनो भाजपाइयों, समाजवादी पार्टी को रोक पाना तुम सबके बस की बात नहीं है, अभी अकाउंट भी वापिस आया है और अब आगे सत्ता भी समाजवादी की वापिस आएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  ग्रीन हाइड्रोजन से बदलेगी ऊर्जा की तस्वीर, UP के दो जिलों में शुरू होंगी अहम परियोजनाएं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link