National

अयोध्या: तीन माह में तैयार होंगे दोनों परिक्रमा मार्ग… कमिश्नर ने तय की समय सीमा

बैठक में विभिन्न विभागों की रैंकिंग भी देखी गई, जिसमें कम प्रदर्शन करने वाले विभागों को सुधार लाने के लिए व्यक्तिगत रूप से रुचि लेकर काम करने को कहा गया

अयोध्या, 29 नवंबर 2025:

अयोध्या मंडल में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त राजेश कुमार ने 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग को अगले तीन महीनों के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह काम फरवरी 2026 तक हर हाल में पूरा होना चाहिए।

आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में कमिश्नर वर्चुअल माध्यम से बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अमेठी के डीएम से जुड़े। उन्होंने बताया कि आशिफबाग के पास बनने वाला ओवरब्रिज लगभग तैयार है, जबकि अन्य दो पुलों को मार्च 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

कमिश्नर ने चेतावनी दी कि जिन जिलों में काम की गति धीमी है, वहां अधिकारी तेजी लाएं और निर्धारित समय सीमा में कार्य खत्म करें। बैठक में विभिन्न विभागों की रैंकिंग भी देखी गई, जिसमें कम प्रदर्शन करने वाले विभागों को सुधार लाने के लिए व्यक्तिगत रूप से रुचि लेकर काम करने को कहा गया।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी जताई और आगे से सभी को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को पत्रावलियों का संचालन ई-ऑफिस के माध्यम से करने के लिए भी कहा गया।

ये भी पढ़ें  सौरभ हत्याकांड में मुस्कान-साहिल के खिलाफ 1400 पन्नों की चार्जशीट तैयार, 16 गवाह उगलेंगे राज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link