CrimeNational

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले का आरोपी हुआ CCTV में कैद, तस्वीर आई सामने।

मुंबई, 16 जनवरी 2025

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी की तस्वीर सामने आई है। पुलिस ने दो आरोपियों में से एक को पहचान लिया है।

यहां बता दें सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर हमलावर ने चाकू से बीती रात हमला किया गया। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया। जिसमें सैफ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़ें:

बताते हैं एक्टर के रीढ़ की हड्डी में 2.5 इंच चाकू का टुकड़ा फंसा लीलावती अस्पताल के मुख्य परिचालक अधिकारी (COO) डॉ. नीरज उत्तमानी ने कहा कि सैफ अली खान को गुरुवार तड़के 3 बजे अस्पताल लाया गया। हॉस्पिटल ने एक बयान में कहा कि सैफ को चाकू के छह घाव मिले हैं, जिनमें दो गहरे थे। उत्तमानी ने बताया कि सैफ अली की हड्डी में 2.5 इंच चाकू का टुकड़ा फंसा था, जिसे सर्जरी के बाद निकाल दिया गया।

मुंबई पुलिस के अनुसार, एक हमलावर की पहचान कर ली गई है और पुलिस ने इसकी तस्वीर भी जारी कर दी है। सैफ के घर में घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली महिला ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज कराया है।

मुंबई पुलिस के जोन 9 के डीसीपी दीक्षित गेदम ने कहा कि हम आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए काम कर रहे हैं। दस डिटेक्शन टीम मामले की जांच कर रही है।

डॉ. ने बताया कि खतरे से बाहर हैं सैफअली खान

लीलावती अस्पताल के डॉ. नितिन डांगे ने कहा कि सैफ अली के स्पाइनल फ्लूइड को ठीक करने के लिए सर्जरी की गई। प्लास्टिक सर्जरी के बाद सैफ स्थिर हैं। उनकी हालत में सुधार हो रहा है। अब वे खतरे से बाहर हैं।

ये भी पढ़ें  पटना में भाजपा नेता गोपाल खेमका की हत्या, बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link