National

सर्वोदय विद्यालय आगरा… योगी सरकार की पहल से वंचित बच्चों को मिला नई शिक्षा व खेल का मंच

बदली व्यवस्थाओं ने छात्रों को पढ़ाई के साथ कौशल और खेल प्रतिभा विकसित करने के लिए बेहतर वातावरण दिया, छात्रों के परिवारों की उम्मीदों को मिले पंख

आगरा, 5 दिसंबर 2025:

योगी आदित्यनाथ सरकार की सामाजिक न्याय और शिक्षा क्षेत्र की पहलों का असर प्रदेश के सर्वोदय विद्यालयों में साफ दिख रहा है। आगरा के बरौली अहीर ब्लॉक के इटौरा ग्राम पंचायत स्थित जयप्रकाश सर्वोदय विद्यालय (स्वच्छकार) वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और खेल सुविधाओं का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। वर्तमान में यहां 193 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।

विद्यालय में बच्चों को मानक अनुरूप पोषाहार, आधुनिक खेल उपकरण और सीखने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। सरकार की इन व्यवस्थाओं ने छात्रों को पढ़ाई के साथ कौशल और खेल प्रतिभा विकसित करने के लिए बेहतर वातावरण दिया है।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक रहे विद्यार्थी

ये भी पढ़ें:

इस विद्यालय के छात्र खेल के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। दर्जनभर से अधिक विद्यार्थी क्रिकेट, योगा, एथलेटिक्स, पावर लिफ्टिंग और पंजा कुश्ती जैसे खेलों में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भाग ले रहे हैं। कक्षा 10 के छात्र सुमित ने 2024-25 की नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता, जबकि अन्य छात्रों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर स्थान बनाया है। कक्षा 12 के छात्र अभिषेक ने पंजा कुश्ती में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

Advertisement

समान अवसर की दिशा में कदम

मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को बराबरी का अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। बेहतर शिक्षा और खेल सुविधाओं की बदौलत सर्वोदय विद्यालय के छात्र नई दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति के अनुसार, सर्वोदय विद्यालय उन बच्चों के लिए अवसर का बड़ा मंच बन रहे हैं जो पहले संसाधनों के अभाव में अपनी प्रतिभा को आगे नहीं बढ़ा पाते थे।

सरकारी पहल और विद्यालय की व्यवस्थाओं के चलते सर्वोदय विद्यालय आगरा अब उन परिवारों के लिए उम्मीद का केंद्र बन गया है, जो अपने बच्चों के लिए बेहतर भविष्य की तलाश में हैं।

ये भी पढ़ें  राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा... 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को मतदान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link