National

बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्‍या, मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे का आया पहला रिएक्‍शन

मुंबई, 13 अक्टूबर 2024

कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के सीनियर लीडर बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है. उन्‍होंने हाल में ही कांग्रेस का दामन छोड़कर एनसीपी का हाथ थामा था. उनकी हत्‍या ऐसे समय में की गई है, जब महाराष्‍ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले

राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सीनियर लीडर बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है. एनसीपी लीडर पर उस वक्‍त हमला किया गया, जब वह ऑफिस में थे. हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि उनकी हत्‍या क्‍यों की गई. बाबा सिद्दीकी ने हाल में ही कांग्रेस का साथ छोड़कर अजित पवार की पार्टी का हाथ थामा था. बाबा सिद्दीकी की हत्‍या ऐसे वक्‍त की गई है, जब महाराष्‍ट्र में कुछ ही दिनों में विधानसभा चुनाव का ऐलान होने की संभावना जताई जा रही है. इस बाबत चुनाव आयोग की टीम प्रदेश का दौर भी कर चुकी है.

जानकारी के अनुसार, बाबा सिद्दीकी को तीन गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर बांद्रा खेरवाड़ी सिगनल के पास उनपर गोलीबारी हुई थी. लीलावती अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया. बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा नाम हैं. वे तीन बार विधायक रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

बता दें कि बांद्रा ईस्ट में बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग की गई, जो कि निर्मल नगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत की घटना बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीमें स्पॉट पर पहुंच गई हैं. वहीं इस मामले में दो संदिग्‍धों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनमें से एक यूपी तो दूसरा हरियाणा का रहने वाला बताया गया है.

ये भी पढ़ें  अखिलेश यादव ने अपनी जान को खतरा बताया, कहा- 'गाड़ी का दरवाजा खोलने पर डर लगता है'

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link