Entertainment

दो हफ्ते बाद भी सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ का जलवा बरकरार, जानिए 15वें दिन कितनी हुई कमाई

रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ने 15वें दिन भी 22.50 करोड़ बटोरकर साबित कर दिया कि दर्शकों का क्रेज अभी खत्म नहीं हुआ है। बड़े रिकॉर्ड तोड़ते हुए ‘धुरंधर’ अब भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा छूने से सिर्फ एक कदम दूर है

मनोरंजन डेस्क, 20 दिसंबर 2025:

एक्टर रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के दो हफ्ते पूरे होने के बाद भी दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ी हुई है। फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स का सीधा असर इसकी कमाई पर दिख रहा है। 14वें दिन तक ‘धुरंधर’ भारत में 460 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी थी और 15वें दिन भी इसकी रफ्तार बनी रही।

15वें दिन की तगड़ी कमाई

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने शुक्रवार यानी 15वें दिन 22.50 करोड़ का बिजनेस किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 483 करोड़ तक पहुंच गया है। खास बात यह है कि फिल्म ने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ की कमाई की थी, जिससे इसने ‘पुष्पा 2’ के दूसरे हफ्ते के हिंदी रिकॉर्ड 196.50 करोड़ को भी पीछे छोड़ दिया। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई और तेज हुई और कुल 253.25 करोड़ का कारोबार हुआ।

ये भी पढ़ें:

eaf0e820-e09d-4188-92cc-0dcab2ec3927

Advertisement

500 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर

कमाई के मामले में ‘धुरंधर’ पहले ही प्रभास की ‘बाहुबली’ और ‘सालार: पार्ट 1’ जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। अब सभी की नजरें शनिवार की कमाई पर टिकी हैं। अगर फिल्म आज भी अच्छी कमाई करती है, तो भारत में 500 करोड़ क्लब में इसकी एंट्री तय मानी जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह के करियर की यह सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल होती नजर आ रही है।

हॉलीवुड से होगी अगली टक्कर

आने वाले दिनों में ‘धुरंधर’ को बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड की बड़ी फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ से मुकाबला करना होगा। जेम्स कैमरून की यह फिल्म साल की सबसे चर्चित रिलीज में गिनी जा रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘धुरंधर’ इस कड़ी टक्कर के बीच अपनी कमाई की रफ्तार बनाए रख पाती है या नहीं।

कहानी और स्टारकास्ट ने मचाया धमाल

‘धुरंधर’ एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी पाकिस्तान के बैकड्रॉप पर आधारित है। रणवीर सिंह इसमें भारतीय जासूस की भूमिका निभा रहे हैं, जो लयारी के आतंकी नेटवर्क में घुसपैठ करता है। फिल्म में अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इसका निर्माण ज्योति देशपांडे की जियो स्टूडियोज और आदित्य व लोकेश धर की बी62 स्टूडियोज ने मिलकर किया है। फिल्म का सीक्वल 19 मार्च 2026 को रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  44वें बर्थडे पर Priyanka Chopra को मिला बड़ा तोहफा, Varanasi के नए लुक्स ने बढ़ाया क्रेज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link