National

कोडीन सिरप मामले में सपा पर बरसे राधा मोहन अग्रवाल, कहा…सरकार के पास हैं ठोस सबूत

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने अयोध्या में किया खेल महोत्सव का शुभारंभ, मीडिया से बातचीत में टीएमसी विधायक व आप सांसद संजय सिंह के बयान पर दी तीखी प्रतिक्रिया

अयोध्या, 21 दिसंबर 2025:

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद राधा मोहन अग्रवाल शनिवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक खेल महोत्सव का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के बाद स्टेडियम में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में सामने आए कोडीन सिरप मामले को लेकर समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला।

अखिलेश यादव के साथ आरोपियों की वायरल तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए राधा मोहन अग्रवाल ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का पुराना इतिहास ऐसे ही मामलों से जुड़ा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पूरे मामले में सख्त कार्रवाई कर रहे हैं, तो इसका मतलब है कि सरकार के पास पुख्ता और ठोस सबूत मौजूद हैं। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राधा मोहन अग्रवाल ने धार्मिक उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भी पहले “मरा-मरा” का जाप करते थे, लेकिन बाद में वही “राम-राम” कहने लगे।

उन्होंने कहा कि समय के साथ बदलाव आता है और एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब जो लोग आज राम को हराम कहते हैं, वे भी राम-राम कहेंगे। भगवान राम किसी एक धर्म तक सीमित नहीं। टीएमसी विधायक मदन मित्रा के उस बयान पर भी राधा मोहन अग्रवाल ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें भगवान राम को मुस्लिम बताया गया था। उन्होंने कहा कि मुस्लिम मजहब की स्थापना भगवान श्रीराम के अवतार के बहुत बाद हुई।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने स्पष्ट किया कि भगवान राम किसी एक धर्म या समुदाय के नहीं हैं, बल्कि वे सभी के हैं। कोई उन्हें हिंदू माने, मुस्लिम माने, सिख माने या ईसाई, जो भी उनके आदर्शों पर चले और उनके कार्यों में विश्वास रखे, वही उनका सच्चा अनुयायी है। उन्होंने कहा कि भगवान राम को अपना आदर्श मानना मुसलमानों के लिए भी गर्व की बात है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  महाकुंभ में श्रद्धालुओं को साइबर ठगों से सतर्क करने के लिए यूपी पुलिस ने जारी की दूसरी जागरूकता वीडियो

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link