Entertainment

सलमान खान की एक्स सोमी ने जताई लॉरेंस बिश्नोई से संपर्क करने की इच्छा, कहा- ‘नंबर दे दीजिए, आपके फायदे की बात है’

मुंबई,17 अक्टूबर 2024

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से बॉलीवुड में दहशत का माहौल बढ़ गया है, और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम फिर से इस हत्याकांड से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। लॉरेंस बिश्नोई, जो वर्तमान में साबरमती जेल में बंद है, पहले भी विवादों में रहा है, खासकर सलमान खान के खिलाफ धमकियों के कारण। उसने सलमान खान को मारने की धमकी दी थी और उनके घर के बाहर फायरिंग भी करवाई थी। बिश्नोई गैंग की हिंसक गतिविधियाँ और उसके बॉलीवुड से जुड़े लोगों को निशाना बनाना, इस भय को और गहरा कर रहे हैं।

ताजा खबर यह है कि सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक चौंकाने वाली पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से बात करने की इच्छा जाहिर की है। सोमी अली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “लॉरेंस बिश्नोई का नंबर दे दीजिए, आपके फायदे की बात है।”

यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई वही गैंगस्टर है जिसने अभिनेता सलमान खान को कई बार धमकी दी है। खासतौर पर 1998 के काले हिरण शिकार मामले के बाद से बिश्नोई और उसके गिरोह ने सलमान के खिलाफ खुली धमकियां दी हैं। फिलहाल, सोमी अली के इस बयान के पीछे की मंशा स्पष्ट नहीं है।

ये भी पढ़ें:

पिछले दिनों एक इंटरव्यू में सोमी ने बिश्नोई समाज से अपील की थी कि वो सलमान खान को उनकी गलती के लिए माफ कर दे। सोमी ने कहा था, ‘यदि आप किसी को मारने की कोशिश कर रहे हैं या उस पर गोलियां चला रहे हैं तो आप सीमा पार कर रहे हैं। मैं खेल के रूप में किसी भी जीव के शिकार का समर्थन नहीं करती, लेकिन यह घटना कई साल पहले हो चुकी है। 1998 में सलमान बहुत छोटे थे। मैं बिश्नोई समाज के प्रमुख से अनुरोध करना चाहती हूं कि वे इसे भूल जाएं और आगे बढ़ें। अगर सलमान ने कोई गलती की है तो मैं उनकी ओर से माफी मांगती हूं और कृपया उन्हें माफ कर दें।’

Advertisement

ये भी पढ़ें  दिल्ली में ‘फकीर’ का सफर थमा : सिंगर-एक्टर ऋषभ टंडन का निधन, मनोरंजन जगत में शोक की लहर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link