Entertainment

तीन दशक बाद तब्बू-नागार्जुन की जोड़ी फिर साथ…‘किंग 100’ की शूटिंग शुरू

1996 की हिट जोड़ी फिर लौटी, तब्बू ने सेट से तस्वीर साझा कर दी जानकारी, फिल्म की बाकी डिटेल्स अभी सामने नहीं

एंटरटेनमेंट डेस्क, 28 अप्रैल 2026:

साउथ सिनेमा में एक दिलचस्प वापसी होने जा रही है। नागार्जुन अपनी 100वीं तेलुगु फिल्म ‘किंग 100’ के साथ बड़े माइलस्टोन की ओर बढ़ रहे हैं और अब इस प्रोजेक्ट में तब्बू की एंट्री ने उत्साह और बढ़ा दिया है। खास बात ये है कि दोनों कलाकार करीब 30 साल बाद फिर साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

तब्बू ने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें फिल्म का क्लैपरबोर्ड काली कुर्सी पर रखा दिख रहा है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि ‘और हम शुरू करते हैं किंग 100’। पोस्ट में नागार्जुन और मेकर्स को टैग किया गया है।

WhatsApp Image 2026-04-28 at 11.23.14 AM

ये भी पढ़ें:

तब्बू और नागार्जुन इससे पहले 1996 की फिल्म ‘निन्ने पेल्लादाता’ में साथ काम कर चुके हैं। उस वक्त दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। अब इतने लंबे अंतराल के बाद दोनों को एक साथ देखना दर्शकों के लिए खास माना जा रहा है।

फिलहाल ‘किंग 100’ की कहानी, बाकी कास्ट और तकनीकी टीम को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। मेकर्स ने भी अभी प्रोजेक्ट को लेकर सीमित अपडेट ही साझा किए हैं।

वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो तब्बू हाल ही में अक्षय कुमार के साथ हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ में दिखीं। वहीं नागार्जुन पिछली बार रजनीकांत की तमिल फिल्म ‘कुली’ में नजर आए थे। हिंदी दर्शकों के लिए उनकी पिछली बड़ी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा’ रही है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  लखनऊ के डॉ. शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय के बैंक में धधकी आग, दो घंटे जूझे दमकलकर्मी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link