Entertainment

हार्दिक पांड्या के साथ डेटिंग की अफवाहों पर ईशा गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी, बोली – हां हमने कुछ….

मुंबई, 25 जून 2025

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने लम्बे समय से अपने और किरकेट हार्दिक पांड्या के बीच चल रही डेटिंग की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। दरअसल हाल ही में लोकप्रिय एंकर सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक साक्षात्कार में अपनी निजी जिंदगी के बारे में महत्वपूर्ण बातें साझा करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने उन अफवाहों पर विराम लगा दिया , जिनमें कहा गया था कि वह भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से प्यार करती हैं । पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और प्रेस में उनके बीच रोमांटिक रिलेशनशिप की खबरें चल रही थीं, लेकिन अब ईशा की टिप्पणी इस पर प्रतिक्रिया के तौर पर आई है।

“हमने डेट नहीं किया” – ईशा ने स्पष्ट किया :

हार्दिक पांड्या के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए ईशा ने कहा, “हां, हमने कुछ समय तक बात की थी। लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम डेटिंग कर रहे थे। हमने कुछ महीनों तक बातचीत की थी। हम शायद उस दौर में थे, जहां हम सोच रहे थे, ‘क्या यह होने वाला है या नहीं?'”हम डेटिंग स्टेज तक भी नहीं पहुंचे थे कि यह खत्म हो गया । इसलिए इसे डेटिंग नहीं कहा जा सकता। उन्होंने बताया, “हम एक या दो बार मिले, बस इतना ही। जैसा कि मैंने कहा, हमने कुछ महीनों तक बातचीत की और फिर बात बंद हो गई।”

ये भी पढ़ें:

ईशा गुप्ता का फिल्मी सफर :

Advertisement

ईशा गुप्ता को आखिरी बार बॉबी देओल अभिनीत वेब सीरीज ‘एक बदनाम आश्रम 3 पार्ट 2’ में देखा गया था। उन्होंने फिल्म ‘वन डे: जस्टिस डिलीवर्ड’ में डीसीपी लक्ष्मी राठी की भूमिका भी निभाई थी। फिलहाल खबरें हैं कि वह फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ में काम कर रही हैं, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

 

ये भी पढ़ें  ऑस्कर की दौड़ से बाहर हुई 'Laapataa Ladies', अब 'Anuja' पर टिकी भारत की उम्मीदें !

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link