Entertainment

‘Varanasi’ से महेश बाबू का दमदार ‘रुद्र’ अवतार आउट, राजामौली की फिल्म ने बढ़ाया सस्पेंस

अफ्रीका की लोकेशन्स पर शूट हुई फिल्म की नई झलक जारी, महेश बाबू आर्कियोलॉजिस्ट के रोल में दिखेंगे, फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, 10 अगस्त 2026:

महेश बाबू के जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म Varanasi से बड़ा सरप्राइज सामने आया है। मेकर्स ने फिल्म में उनके किरदार रुद्र का पहला लुक रिलीज किया है। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है। नए पोस्टर में महेश बाबू का अंदाज पहले से अलग, गंभीर और रहस्यमयी नजर आ रहा है।

अफ्रीका की लोकेशन्स पर हुई है शूटिंग

फिल्म की शूटिंग अफ्रीका के किलिमंजारो और मसाई मारा जैसी लोकेशन्स पर की गई है। जारी तस्वीरों में महेश बाबू कभी प्राकृतिक नजारों के बीच नजर आते हैं तो कभी शांत अंदाज में दिखाई देते हैं। अफ्रीका की वाइल्ड लाइफ और खूबसूरत लोकेशन्स फिल्म के विजुअल्स को भव्य बना रही हैं।

ये भी पढ़ें:

खास होगा रुद्र का किरदार

मेकर्स के मुताबिक महेश बाबू फिल्म में रुद्र नाम के किरदार में नजर आएंगे। यह सिर्फ एक एक्शन हीरो नहीं बल्कि ऐसा किरदार है जिसमें समझदारी, कमजोरी और ताकत का संतुलन देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि निर्देशक एसएस राजामौली ने इस रोल को खास तरीके से तैयार किया है।

फिल्म में दिखेगा दुनिया को बचाने का मिशन

फिल्म की पूरी कहानी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कहानी साल 2027 की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें ‘शाम्भवी’ नाम का एक एस्टेरॉयड पृथ्वी के लिए बड़ा खतरा बन जाता है। महेश बाबू एक आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्हें इस संकट से दुनिया को बचाने के मिशन पर भेजा जाता है।

मंदाकिनी के रोल में नजर आएंगीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा फिल्म में मंदाकिनी के रोल में नजर आएंगी। उनका किरदार हिस्टोरियन होने के साथ बेहतरीन शूटर का भी है। दोनों किरदार अफ्रीका, अंटार्कटिका और यूरोप तक फैले मिशन पर निकलते हैं। वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में मुख्य विलेन की भूमिका निभाएंगे।
mahesh-babu-varanasi-first-look-rudra-avatar

कब रिलीज होगी फिल्म?

एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही Varanasi 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का पहला लुक सामने आने के बाद फैंस के बीच इसका इंतजार और बढ़ गया है। फिलहाल महेश बाबू ने अपने जन्मदिन पर अपने फैंस के लिए खास लेटर भी पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने अपने शुभचिंतकों का आभार जताया है तो निर्देशक एसएस.राजामौली को अपने दिल के बहुत करीब बताया है।

ये भी पढ़ें  Diljit Dosanjh : जयपुर कॉन्सर्ट में हुए टिकिट स्कैम के लिए फैंस से मांगी माफी, कहा सतर्क रहें फैंस

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button