Barabanki City

लेप्रोसी मिशन ने कुष्ठ रोग पर किया जागरूक, कहा…नफरत रोग से करें, बीमार इंसान से नहीं

टीएलएम हॉस्पिटल ने ब्लॉक बंकी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में किया आयोजन, मैजिक शो से रोग, इलाज और उससे होने वाले फायदे बताए

बाराबंकी, 6 फरवरी 2026:

कुष्ठ रोग को लेकर समाज में भेदभाव मिटाने व उनकी गरिमा को ठेस न लगाने के मकसद से द लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट इंडिया के टीएलएम हॉस्पिटल की ओर से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञ आम नागरिकों से मुखातिब हुए तो मैजिक शो के जरिए भी जागरूकता का संदेश दिया गया।

ब्लॉक बंकी के उच्च प्राथमिक विद्यालय जाटा-बरौली में जुटे बच्चों और ग्रामीणों को कुष्ठ रोग से जुड़ी जरूरी जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ.राधेश्मम स्वामी ने किया। उन्होंने कहा कि कुष्ठ एक बीमारी है, न कि कोई अपराध। नफरत बीमारी से होनी चाहिए, बीमार इंसान से नहीं। सही जानकारी और समय पर इलाज से कुष्ठ पूरी तरह ठीक हो सकता है।

53671afc-21f7-4463-80a9-be1c0caff5dc

ये भी पढ़ें:

मशहूर मैजिशियन अनुराग श्रीवास्तव ने अपने जादू के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करते हुए कुष्ठ रोग के कारण, उसके इलाज और समय पर उपचार से होने वाले लाभों के बारे में सरल तरीके से बताया। उन्होंने यह भी समझाया कि इलाज में देरी से होने वाली शारीरिक विकृतियों को कैसे रोका जा सकता है और कुष्ठ प्रभावित लोगों व उनके परिवारों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना क्यों जरूरी है।

Advertisement

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि से शुरू हुए स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की थीम भेदभाव समाप्त कर गरिमा सुनिश्चित करें रखी गई है। कार्यक्रम के अंत में लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट के अधिकारी दलीप बर्मन ने आभार जताया। कार्यक्रम में लखनऊ महिला सेवा संस्थान की पूनम यादव, गीता, अंशू, जरीन सलमानी सहित अन्य सहयोगियों ने अहम भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : उधमसिंहनगर का ‘ठंडा नाला’ ध्वस्त... तो इसलिए प्रशासन ने चलाया बड़ा अभियान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link