Lucknow City

स्कूल जाने से बचने व गेम खेलने को सूझी शरारत… परिजन तलाशते रहे, पुलिस ने यहां से खोज निकाला

लापता 12 वर्षीय बालक तीन घंटे बाद घर में बेड के अंदर छिपा मिला, फुटेज देखकर पुलिस को आया आइडिया

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 20 फरवरी 2026:

राजधानी स्थित निगोहां थाना क्षेत्र में लापता हुए 12 वर्षीय बालक को पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर खोज निकाला और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चा घर से बाहर नहीं बल्कि अपने ही कमरे में बेड के अंदर छिपा मिला।

जानकारी के मुताबिक ग्राम मस्तीपुर निवासी आशीष वर्मा ने सुबह करीब 11 बजे डायल 112 पर सूचना दी कि उनका बेटा कृष्णा अचानक लापता हो गया है। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम ने तुरंत निगोहां पुलिस को अलर्ट किया।

ये भी पढ़ें:

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने सबसे पहले आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन बच्चा घर से बाहर जाता कहीं दिखाई नहीं दिया। इसके बाद पुलिस को शक हुआ कि बालक घर के अंदर ही हो सकता है। इधर, परिजनों ने बताया कि कृष्णा को मोबाइल पर गेम खेलने की आदत है। वह देर रात तक मोबाइल चलाता रहता था। कई बार चेक करने पर पता चला कि वह ऑनलाइन गेम में घंटों व्यस्त रहता है। इसी को लेकर उसे अक्सर डांटा जाता था। शुक्रवार को भी मोबाइल को लेकर फटकारा गया था।

Advertisement

फिलहाल पुलिस टीम ने परिजनों के साथ मिलकर पूरे घर की बारीकी से तलाशी शुरू की। काफी खोजबीन के बाद बच्चा कमरे में रखे बेड के अंदर सामान रखने वाली जगह में छिपा मिला। उस समय वह स्कूल ड्रेस में ही था। पूछताछ में पता चला कि बच्चा स्कूल जाने से डर रहा था और इसी वजह से चुपचाप बेड के भीतर जाकर छिप गया था। पुलिस ने बच्चे को समझाया और सुरक्षित उसके पिता के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़ें  MY समीकरण पर राजभर का बड़ा वार, बोले- अब PDA नहीं, 'पीट देगा अशफाक', अखिलेश पर तुष्टिकरण का आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link