Lucknow City

विधानभवन के बाहर आत्मदाह की कोशिश, जमीन विवाद से परेशान दो युवकों को पुलिस ने बचाया

दुबग्गा के रहने वाले दोनों युवकों ने सुनवाई न होने का लगाया आरोप, गेट नंबर-9 के पास खुद पर पेट्रोल डाला, पुलिस और आत्मदाह निरोधी दस्ते ने समय रहते माचिस व पेट्रोल की बोतल छीनकर बचाया हादसा

लखनऊ, 24 जुलाई 2026:

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार दोपहर विधानभवन के पास दो युवकों ने आत्मदाह की कोशिश की। दोनों ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया था, लेकिन माचिस जलाने से पहले ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और आत्मदाह निरोधी दस्ते ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा बच गया।

जमीन विवाद बना फैसले की वजह

पुलिस के मुताबिक, दोनों युवकों की पहचान दुबग्गा निवासी राम गणेश और सतीश गौतम के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों को हिरासत में लेकर हजरतगंज कोतवाली ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों युवकों ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। उनका कहना है कि विरोध करने पर उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने तहसील से लेकर स्थानीय थाने तक कई बार शिकायत की, लेकिन कहीं भी उनकी बात नहीं सुनी गई। इसी से परेशान होकर उन्होंने आत्मदाह जैसा कदम उठाने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें:

गेट नंबर-9 के पास मचा हड़कंप

Advertisement

घटना विधानभवन के गेट नंबर-9 के पास हुई। दोनों युवक अपने साथ पेट्रोल लेकर पहुंचे थे और खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया। जैसे ही उन्होंने माचिस जलाने की कोशिश की, वहां तैनात पुलिस और आत्मदाह निरोधी दस्ते के जवान तुरंत सक्रिय हो गए। जवानों ने उनके हाथ से पेट्रोल की बोतल और माचिस छीन ली, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पूरे मामले की जानकारी दुबग्गा पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों युवकों को आगे की कार्रवाई के लिए दुबग्गा पुलिस के हवाले किया गया है।

ये भी पढ़ें  क्राइम के बदलते पैतरों पर टेक्नोलॉजी लगाएगी ब्रेक... यूपी में बनेंगी 5 नई फॉरेंसिक लैब

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link