Unnao City

24 घंटे में उजड़ा परिवार…पिता की बीमारी से मौत, अंतिम दर्शन को जा रही पत्नी हादसे में चल बसी

पति के अंतिम दर्शन के लिए निकली थी महिला, तेज रफ्तार पिकअप ने मारी ठोकर, बेटे के सामने तोड़ा दम

प्रमोद पासी

उन्नाव, 2 मार्च 2026:

उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 24 घंटे के भीतर ही पति और पत्नी दोनों की मौत हो गई। पहले बीमारी से पिता की जान गई और अगले ही दिन उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही पत्नी सड़क हादसे का शिकार हो गई।

मदारपुर गांव निवासी हेमचंद कई दिनों से बीमार चल रहे थे। इलाज के लिए वह बीघापुर थाना क्षेत्र के सराय कटरी गांव में अपनी बहन रामरती के घर गए थे। रविवार को बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार में पहले ही मातम छा गया था। पति की मौत की खबर मिलने पर सोमवार को उनकी पत्नी मुन्नी देवी बेटे अमित के साथ बाइक से सराय कटरी गांव के लिए निकलीं। वह पति के अंतिम दर्शन के लिए जा रही थीं।

ये भी पढ़ें:

रास्ते में पुरवा क्षेत्र के खिन्नी मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मां-बेटा सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरवा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया। घायल अमित का इलाज किया गया।

Advertisement

इस हादसे के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है। माता-पिता दोनों को खोने के बाद 19 वर्षीय बेटी मोनी, 22 वर्षीय अमित और बड़ी बेटी सोनी गहरे सदमे में हैं। हादसे के वक्त बाइक चला रहे अमित ने अपनी मां को अपनी आंखों के सामने दम तोड़ते देखा। वो देर तक मां की लाश के पास गुमसुम बैठा रहा।

ये भी पढ़ें  एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई पिकप... हवा में उछलकर रोड पर गिरे लोग, मासूम समेत दो की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link