Uttar Pradesh

रामनगरी में अमिताभ ने खरीदी चौथी प्रॉपर्टी…सरयू किनारे 2.67 एकड़ में है लग्जरी जमीन

महानायक अमिताभ की कंपनी के प्रतिनिधि ने करीब 35 करोड़ रुपये में की डील, राम मंदिर बनने के बाद धार्मिक नगरी में लगातार बढ़ा रहे निवेश

अयोध्या, 7 मार्च 2026:

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में एक और जमीन खरीदकर यहां अपने निवेश को और बढ़ाया है। अभिनेता ने सरयू नदी के किनारे स्थित करीब 2.67 एकड़ जमीन खरीदी है। इस जमीन की कीमत लगभग 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि यह जमीन द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा की परियोजना द सरयू के पास स्थित है। यह डील एबी कॉर्प लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजेश यादव की देखरेख में पूरी हुई। एबी कॉर्प लिमिटेड अमिताभ बच्चन के व्यावसायिक हितों का प्रबंधन करती है।

WhatsApp Image 2026-03-07 at 7.44.30 AM

ये भी पढ़ें:

कंपनी के चेयरमैन अभिनंदन लोढ़ा ने इस निवेश को लेकर कहा कि अयोध्या में जमीन केवल एक निवेश नहीं, बल्कि एक विरासत की तरह है। उनके अनुसार यहां आस्था, संस्कृति और परंपरा का गहरा संबंध है। शहर में तेजी से हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और सरकारी निवेश के कारण अयोध्या भविष्य में रियल एस्टेट निवेश के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है।

यह अयोध्या में अमिताभ बच्चन का एक और बड़ा निवेश है। इससे पहले मई 2025 में उन्होंने सरयू परियोजना के पास लगभग 40 करोड़ रुपये में करीब 25 हजार वर्ग फुट का प्लॉट खरीदा था।
इसके अलावा वर्ष 2024 में उसी परिसर में करीब 14.5 करोड़ रुपये में 10 हजार वर्ग फुट का एक और प्लॉट लिया था।

WhatsApp Image 2026-03-07 at 7.44.30 AM (1)

ये भी पढ़ें  पश्चिमी यूपी में पर्यटन को बढ़ावा... मेरठ बागपत को मिलीं 56 करोड़ की परियोजनाएं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link