Barabanki City

सिविल सेवा की तैयारी कर रहे बेटे की मौत पर हत्या का शक…कब्र से निकाला गया शव

होमगार्ड पिता की फरियाद पर डीएम ने पोस्टमार्टम के लिए दिया आदेश, प्रयागराज में कर रहा था पढ़ाई, होली के दिन सड़क हादसा मानकर कर दिया था अंतिम संस्कार

बाराबंकी, 9 मार्च 2026:

जिले के सूरतगंज क्षेत्र में एक युवक की मौत को लेकर उठे संदेह के बाद प्रशासन ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसकी कब्र खुदवाकर शव बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ऐनुद्दीनपुर (अंदीपुर) गांव निवासी होमगार्ड महेंद्र वर्मा ने जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी को प्रार्थना पत्र देकर अपने बेटे की मौत पर संदेह जताया था। उनका कहना है कि उनका इकलौता पुत्र प्रियांशु वर्मा प्रयागराज में रहकर सिविल सेवा की तैयारी कर रहा था।

परिवार के मुताबिक तीन मार्च की शाम प्रियांशु घर लौट रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि फतेहपुर क्षेत्र के दशरथपुर के पास एक हादसे में वह घायल हो गया है। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:

चार मार्च को होली के दिन परिवार ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया और शव को दफना दिया। बाद में परिजनों को कुछ ऐसी जानकारी मिली जिससे उन्हें युवक की मौत पर संदेह हुआ। परिजनों का कहना है कि प्रियांशु के सिर पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पिता की शिकायत के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर रविवार दोपहर प्रशासन ने कार्रवाई की। तहसीलदार रामनगर विपुल सिंह, थाना प्रभारी फतेहपुर अमित सिंह और मोहम्मदपुर खाला थाना प्रभारी आशुतोष मिश्रा की मौजूदगी में कब्र की खुदाई कर शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।

ये भी पढ़ें  सूदखोरों के आतंक से परेशान होकर व्यापारी नीरज जैन ने दी थी जान...रिटायर्ड दरोगा समेत 7 पर केस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button