Unnao City

काश दिल भी समझ लेता कि सब सपना था’…सुसाइड नोट छोड़ा, युवक ने लगाई फांसी

नाना के घर मे रह रहे युवक ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग में धोखे का जिक्र, पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर शुरू की जांच

उन्नाव, 9 मार्च 2026:

अजगैन थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में नाना के घर रह रहे एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। युवक की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने की बात लिखी है। पुलिस ने युवक के मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

असोहा थाना क्षेत्र के कांथा गांव निवासी दयाराम का 18 वर्षीय बेटा अनुराग बचपन से अपने नाना रामकुमार के घर भवानीपुर गांव में रहता था। रविवार दोपहर उसकी मामी रोशनी उसे कमरे में बुलाने गईं। काफी देर तक कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने खिड़की की जाली से अंदर देखा तो अनुराग पंखे से लटका मिला।

मामी के शोर मचाने पर घर के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। मामा संदीप और अनूप ने युवक को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस को युवक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा है कि वह जीवन में हर जगह हार गया है और खुद को अच्छा बेटा, भाई और प्रेमी साबित नहीं कर पाया।

ये भी पढ़ें:

सुसाइड नोट में उसने अपनी प्रेमिका के लिए भावनात्मक पंक्तियां भी लिखी हैं। उसने लिखा,
ना चांद अपना था, ना तू अपना था, काश दिल भी समझ लेता कि सब सपना था। इसके साथ अंग्रेजी में लिखा कि आई विल ऑलवेज योर्स। नोट में उसने यह भी लिखा है कि उसकी मौत के बाद उसके नाना-नानी और मामा-मामी को परेशान न किया जाए और उसका सामान उसके भाइयों को दे दिया जाए।

ये भी पढ़ें  उन्नाव में Gen-Alpha ने खोला मोर्चा, छात्रों के सड़क पर उतरते ही DM-SP पहुंचे सर्वोदय विद्यालय

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link