Entertainment

धुरंधर 2 का नया पोस्टर जारी… रणवीर सिंह के दो धांसू लुक देखकर फिदा हुए फैंस

निर्देशक आदित्य धर ने साझा किया फिल्म का पोस्टर, 19 मार्च को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी एक्शन थ्रिलर

एंटरटेनमेंट डेस्क, 10 मार्च 2026:

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2 द रिवेंज का नया पोस्टर सामने आया है। निर्देशक आदित्य धर ने पोस्टर जारी कर फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। पोस्टर में रणवीर सिंह दो अलग-अलग किरदारों में नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पोस्टर में दिखे दो अलग किरदार

जारी पोस्टर में रणवीर सिंह जसकिरत सिंह रंगी और हमजा अली मजारी के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर के साथ उन्होंने ईश्वर का प्रकोप आ रहा है लिखकर फिल्म की कहानी को लेकर एक संकेत भी दिया है। पोस्टर सामने आने के बाद से ही दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-03-10 at 11.18.58 AM

सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया

पोस्टर सामने आते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। कई दर्शकों ने रणवीर सिंह के लुक की तारीफ की और फिल्म के लिए उत्साह जताया। कुछ फैंस ने लिखा कि फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, वहीं कई लोगों ने कहा कि रणवीर सिंह इस फिल्म के साथ बड़ा धमाका करने वाले हैं। कई यूजर्स ने इसे माइंड ब्लोइंग बताते हुए फिल्म की रिलीज का इंतजार जताया।

कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म हिंदी के साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी दिखाई जाएगी। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें पहले भाग के मुकाबले ज्यादा एक्शन और रहस्य का संकेत मिलता है। कहानी में रणवीर सिंह एक गुप्त भारतीय जासूस की भूमिका निभा रहे हैं, जो दुश्मन गिरोहों के बीच घुसकर देश पर होने वाले हमलों को नाकाम करने की कोशिश करता है।

फिल्म में ये कलाकार भी आएंगे नजर

धुरंधर 2 द रिवेंज में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है और दर्शकों को इससे भरपूर एक्शन और ड्रामा देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें  पश्चिम बंगाल : पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट,  हादसे में 4 की मौत, कई घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link