Uttar Pradesh

महिला सशक्तिकरण से रोजगार तक… योगी सरकार के ‘नव निर्माण के 9 वर्ष’ में विकास की नई तस्वीर

1.75 लाख बेटियों को सरकारी नौकरी, 1.10 करोड़ महिलाएं बनीं ‘आजीविका दीदी’, स्कूटी व टैबलेट योजना से युवाओं को बढ़ावा

लखनऊ, 18 मार्च 2026:

‘नव निर्माण के 9 वर्ष’ पुस्तक के विमोचन के अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपनी सरकार की उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा पेश किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से महिला कल्याण, रोजगार और युवा सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकताओं में प्रमुख बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में प्रदेश में 9 लाख से अधिक सरकारी भर्तियां की गई हैं। उनमें 1.75 लाख से अधिक बेटियों को नौकरी मिली है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 1.10 करोड़ से अधिक महिलाएं ‘आजीविका दीदी’ के रूप में उद्यमिता की मिसाल पेश कर रही हैं। इस वर्ष के बजट में महिला उद्यमी योजना के लिए अलग से धनराशि का प्रावधान भी किया गया है।

उन्होंने बताया कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत जन्म से स्नातक तक 25 हजार रुपये का पैकेज दिया जा रहा है। वहीं, सामूहिक विवाह योजना में बेटियों की शादी के लिए एक लाख रुपये की सहायता दी जा रही है। अब तक 5 लाख बेटियों का विवाह संपन्न कराया जा चुका है।

WhatsApp Image 2026-03-18 at 1.47.41 PM

प्रदेश सरकार 1.06 करोड़ से अधिक परिवारों को निराश्रित महिला, वृद्ध व दिव्यांगजन पेंशन के रूप में 12 हजार रुपये वार्षिक दे रही है। इसे जल्द बढ़ाने की तैयारी है। साथ ही मेधावी स्नातक व परास्नातक बेटियों को स्कूटी देने की योजना भी लागू की जाएगी। ‘मिशन शक्ति’ के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को भी मजबूती मिली है।

युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों पर प्रकाश डालते हुए सीएम ने बताया कि एमएसएमई क्षेत्र में 3 करोड़ से अधिक रोजगार और बड़े निवेश से 65 लाख नौकरियां सृजित हुई हैं। वहीं, युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 1.30 लाख नए उद्यमी तैयार हुए हैं। डिजिटल सशक्तिकरण के लिए 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट देने की योजना में अब तक 50 लाख को लाभ मिल चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button