Barabanki City

बिना सिलेंडर खाना बनाने से इंकार…झगड़ा कर पत्नी ने मासूम बेटे संग घर छोड़ा, पति पहुंचा थाने

नाइट ड्यूटी के बाद सुबह घर आने पर हुआ विवाद, पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी, घर से नकदी लेकर जाने की भी बात सामने आई

बाराबंकी, 21 मार्च 2026:

कस्बों के साथ गांव-देहात गैस की किल्लत झेल रहे हैं। ये संकट आपसी कलह की वजह भी बन रहे हैं। ऐसा ही कुछ घुंघटेर थाना क्षेत्र में हुआ। यहां गैस सिलेंडर को लेकर विवाद के बाद एक महिला अपने पांच महीने के बच्चे के साथ लापता हो गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम बौधनी मजरे खटौली निवासी अनिल कुमार उमरा (कुर्सी) औद्योगिक क्षेत्र में काम करता है और नाइट ड्यूटी करता है। गत 16 मार्च की सुबह करीब आठ बजे घर पहुंचने पर उसने पत्नी सुमन से खाना न बनने की वजह पूछी। इस पर पत्नी ने गैस सिलेंडर भरवाने की बात कही, जिसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस झगड़े के बाद घर मे तनाव फैल गया। किसी ने कुछ नहीं खाया।

अनिल भी थका-हारा बिना खाना खाए अपने कमरे में सोने चला गया। इसी दौरान पत्नी सुमन अपने कपड़े, करीब 1000 रुपये नकद और पांच महीने के बेटे को लेकर कहीं चली गई। गहरी नींद में सोया अनिल की नींद शाम करीब 4 बजे खुली। उसने घर में पत्नी और बच्चे को नहीं पाया तो आसपास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। ये घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  UP विधानमंडल सत्र के लिए रूट डायवर्जन, आम वाहनों की विधानसभा मार्ग पर एंट्री बंद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link