Uttar Pradesh

आगरा: करोडों रुपये के नकली दवाइयां पकड़ी गयी

मयंक चावला

आगरा, 23 अक्टूबर 2024
ताज नगरी आगरा की थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में एंटी नारकोटिक्स टीम ने नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पर कल शाम छापा मार कर करोड़ों रुपए की नकली दवाइयां एवं मशीने बरामद की है।

इन संबंध में दवा माफिया विजय गोयल सहित 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दवा माफिया पूर्व में भी नकली दवाइयां के मामले में जेल जा चुका है।

  फैक्ट्री बिल्डिंग के बेसमेंट में चलाई जा रही थी  टीम ने यहां से भारी मात्रा में पेरासिटामोल सहित अन्य कई कंपनियों की नकली दवाइयां का जखीरा बरामद किया। यहां मशीनों से दवाइयां बनायी जाती थी। 

एंटी नारकोटिक्स टीम ने यहां से लगभग साढे चार करोड़ रुपये की नकली दवाइयां एवं 5 करोड़ रुपये की मशीन बरामद की।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  मेरठ: टोल बचाने के चक्कर में बस ड्राइवर ने यात्रियों की जान खतरे में डाली, 30 से अधिक यात्री दुर्घटनाग्रस्त

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link