Lucknow City

लखनऊ में लाखों लोगों को जाम से मिलेगी राहत… सीतापुर रोड-पक्का पुल मार्ग होने जा रहा चौड़ा

लखनऊ के विधायक डॉ. नीरज बोरा, रक्षा मंत्री के ओएसडी एवं सांसद प्रतिनिधि ने किया 45 करोड़ की चौड़ीकरण परियोजना का भूमि पूजन, 5 मीटर से बढ़कर 14 मीटर होगा मार्ग, करीब 3 किमी सड़क बनेगी क्षेत्र के विकास की नई लाइफलाइन

लखनऊ, 5 अप्रैल 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के उत्तर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए सीतापुर रोड से पक्का पुल बंधा मार्ग के चौड़ीकरण एवं नवनिर्माण कार्य का भूमि पूजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की ओर से इस महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ रक्षा मंत्री के विशेष कार्याधिकारी राघवेंद्र शुक्ल, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने संयुक्त रूप से किया।

करीब 45 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह परियोजना लगभग 3 किलोमीटर लंबे मार्ग को नया स्वरूप देगी। वर्तमान में मात्र 5 मीटर चौड़ी यह सड़क प्रतिदिन भारी यातायात दबाव के कारण जाम की समस्या से जूझ रही है। इससे स्थानीय लोगों को काफी असुविधा होती है। अब इस सड़क को डिवाइडर सहित 14 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इससे यातायात सुगम और सुरक्षित हो सकेगा।

WhatsApp Image 2026-04-05 at 12.21.42 AM

ये भी पढ़ें:

इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा है। इसके चौड़ीकरण से त्रिवेणीनगर, अयोध्यादास, फैजुल्लागंज समेत आसपास की लाखों आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 21 बटुक ब्राह्मणों एवं पांच आचार्यों द्वारा षोडशोपचार पूजन किया गया। इससे पूरे आयोजन का वातावरण आध्यात्मिक और उत्सवमय हो उठा। भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता का उत्साह भी देखने लायक रहा। यह परियोजना जाम की समस्या से निजात दिलाने के साथ क्षेत्र के समग्र विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी। आने वाले समय में लखनऊ उत्तर को बेहतर यातायात सुविधाओं से जोड़ने का काम करेगी।

इस अवसर पर विनोद बाजपेई, पार्षद देवशर्मा मिश्रा (मुन्ना मिश्रा), मुसव्विर अली मंसू, प्रियंका बाजपेयी, रामू दास कनौजिया, स्वदेश सिंह, अनुराग मिश्रा के साथ घनश्याम अग्रवाल, टिंकू सोनकर, कुमकुम राजपूत, सुदर्शन कटियार, मनोज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रमन निगम, चंद्रशेखर गुप्ता, शैलेन्द्र मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामशरण सिंह के साथ लवकुश त्रिवेदी, लवकेश सिंह, कृपा शंकर मिश्र,सुनील सिंह, विशाल गुप्ता, अनिल मिश्रा, किशोर प्रजापति, सीबी सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  क्रिसमस व 31 दिसंबर को करने जा रहे हैं पार्टी तो सावधान... DM की इजाजत नहीं ली तो होगी परेशानी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button