Uttar Pradesh

मिट्टी निकालने के विरोध में युवक की पीटकर हत्या…परिजनों ने रखी गिरफ्तारी की मांग

जिगना थाना क्षेत्र में देर रात हुई वारदात, खेत मे जेसीबी लेकर मिट्टी की खोदाई कर रहे थे आरोपी विरोध करने पर बढ़ा बवाल

कमलेश कुमार

मिर्जापुर, 17 अप्रैल 2026:

जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। घटना देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

गांव में रहने वाली मालती देवी के खेत से कुछ लोग जेसीबी मशीन से मिट्टी निकाल रहे थे। इसी दौरान उनके बेटे दिनेश चौबे ने इसका विरोध किया। आरोप है कि बात बढ़ी तो अजय तिवारी, ललित तिवारी उर्फ ऋषि तिवारी और बृजेश तिवारी उर्फ बन्न्यू ने मिलकर दिनेश की पिटाई कर दी। मारपीट में उनके सीने पर गंभीर चोट लगी।

गंभीर हालत में दिनेश किसी तरह घर पहुंचे, जहां उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। घरवालों ने उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही गांव में हलचल बढ़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव के पास बिलख रही मां ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई है।

Advertisement

दिनेश चौबे जटाशंकर चौबे के बड़े बेटे थे। घर पर रहकर परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। करीब चार साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनके पीछे पत्नी और तीन साल की एक बेटी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  चारबाग स्टेशन पर कुलियों का प्रदर्शन : ‘कुली ऐप’ और ट्रॉली प्रथा का विरोध, रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link