Uttarakhand

खेल अभ्यास के दौरान गर्दन में घुसा भाला…छात्र की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

राजकीय पॉलिटेक्निक के मैदान में साथ चल रहा था फुटबॉल, भाला अभ्यास; निगरानी तंत्र की लापरवाही से हुई घटना के बाद छात्रों-ग्रामीणों में गुस्सा, जांच की मांग तेज

राजकिशोर तिवारी

चंपावत, 18 अप्रैल 2026:

राजकीय पॉलिटेक्निक चंपावत में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन बड़ा हादसा हो गया। भाला फेंकने के अभ्यास के दौरान एक छात्र को भाला लग गया, जिससे उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान सोमेंद्र सिंह बोहरा, उम्र 20 साल के रूप में हुई है।

शनिवार सुबह गोरल चौड़ मैदान में खेल गतिविधियां चल रही थीं। कुछ छात्र फुटबॉल खेल रहे थे, उसी समय पास में भाला फेंक का अभ्यास भी हो रहा था। इसी दौरान एक छात्र ने भाला फेंका, जो सीधे सोमेंद्र सिंह को जा लगा। भाला कंधे के पास से होते हुए गर्दन में गहराई तक घुस गया, जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें:

उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक चोट ऐसी जगह लगी थी जिससे सांस की सप्लाई रुक गई और ज्यादा खून बहने से हालत बिगड़ गई।

सोमेंद्र मूल रूप से रीठा साहिब के मछियाड गांव का रहने वाला था। वह चंपावत में अपनी बुआ के घर रहकर पॉलिटेक्निक में दूसरे साल की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता भूपाल सिंह बोहरा गुजरात में काम करते हैं, सूचना मिलते ही घर के लिए निकल गए। घटना के बाद पॉलिटेक्निक परिसर में माहौल भारी हो गया। छात्रों और स्थानीय लोगों ने कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि एक ही मैदान में अलग-अलग खेल बिना पर्याप्त निगरानी के कराए जा रहे थे, जिससे यह हादसा हुआ।

पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य विनय शर्मा का कहना है कि खेल गतिविधियां शिक्षकों की देखरेख में चल रही थीं। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  मानसून से पहले धामी सरकार अलर्ट... 15 नवंबर तक गड्ढामुक्त होंगीं सड़कें, कल शुरू होगा कैंचीधाम बाईपास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button