Lucknow City

विश्व धरोहर दिवस पर बड़ा शिवाला मंदिर में हुईं प्रतियोगिताएं…पूर्व मंत्री ने बढाया छात्रों का हौसला

चित्रकला से लेकर भाषण तक में दिखा उत्साह, करीब 200 छात्रों ने लिया हिस्सा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर रहे खास मेहमान, विजेताओं को किया सम्मानित

पंकज

काकोरी (लखनऊ), 18 अप्रैल 2026:

दुबग्गा इलाके के सैथा गांव स्थित राज्य संरक्षित स्मारक बड़ा शिवाला मंदिर परिसर में विश्व धरोहर दिवस के मौके पर शनिवार को विविध आयोजन हुए। सुबह 11 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में अलग-अलग स्कूलों के करीब दो सौ छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में चित्रकला, निबंध लेखन, भाषण और रंगोली प्रतियोगिताएं कराई गईं। बच्चों में खासा उत्साह नजर आया, हर प्रतिभागी ने अपनी कला और समझ का बेहतर प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर मौजूद रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष विजय मौर्य ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। दोनों मेहमानों ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 5.28.28 PM

चित्रकला प्रतियोगिता में आयुषी राजपूत ने पहला स्थान हासिल किया। सबा खान दूसरे और अंकुश सिंह तीसरे स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्य सिंह ने बाजी मारी, सोनिका शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि नैतिक तिवारी तीसरे स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में राइजिंग सन स्कूल ने पहला स्थान पाया। त्रिलोकी सिंह दूसरे और सिद्धनाथ इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। मौके पर सहायक पुरातत्व अधिकारी डॉ. मनोज यादव व विभाग के अभिषेक कुमार और हिमांशु भी मौजूद रहे।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button