Lucknow City

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत, CM योगी ने दिखाई हरी झंडी, श्रद्धालु विशेष ट्रेन से रवाना

अयोध्या, काशी और सनातन आस्था का जिक्र करते हुए योगी बोले- आस्था को कोई डिगा नहीं सका, 26 अप्रैल को लखनऊ लौटेगी यात्रा

लखनऊ, 19 अप्रैल 2026:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ किया। गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से उन्होंने हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को रवाना किया इसमें प्रदेशभर से चयनित 1008 श्रद्धालु सवार हैं। यह यात्रा 21 अप्रैल की सुबह सोमनाथ स्टेशन पहुंचेगी और 26 अप्रैल को वापस लखनऊ लौटेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सनातन आस्था और सांस्कृतिक विरासत पर जोर देते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण की कल्पना भी कठिन लगती थी लेकिन आज यह सपना साकार हो चुका है। उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं भी भारतीय जाते हैं तो जय श्रीराम की गूंज उनकी पहचान बन चुकी है।

WhatsApp Image 2026-04-19 at 6.25.30 PM

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि 500 वर्ष पहले आक्रांताओं ने राम मंदिर को अपमानित करने का प्रयास किया था लेकिन वे सनातन आस्था को कभी डिगा नहीं सके। आज वही आस्था पूरे वैभव के साथ पुनर्स्थापित हुई है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और मां विंध्यावासिनी धाम के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये सभी भारतीय संस्कृति की नई पहचान बन रहे हैं।

Advertisement

इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु सोमनाथ मंदिर पहुंचकर महाआरती, रुद्राभिषेक, भजन संध्या, प्रवचन और लाइट एंड साउंड शो जैसे धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यह यात्रा 24 अप्रैल को वापसी के लिए रवाना होगी।

सरकार के अनुसार इस पहल का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं को सीधे सोमनाथ धाम से जोड़ना और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है। यात्रा के दौरान सुरक्षा, खानपान और अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन और रेलवे विभाग पूरी तरह सतर्क है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  मंदिर के गर्भगृह में सशस्त्र सुरक्षाकर्मी लेकर पहुंचा श्रद्धालु, डीएम ने पंडे पर लगाया प्रतिबंध

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link