Sitapur City

हॉस्पिटल में मरीज को देखकर लौट रहे दो युवकों की मौत… खड़े टैंकर में पीछे से टकराई बाइक

नेशनल हाईवे पर सिधौली में हुई दर्घटना, सिंगपुर गांव में पसरा मातम, हॉस्पिटल में एडमिट था करीबी रिश्तेदार

सीतापुर, 21 अप्रैल 2026:

सिधौली इलाके में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। दोनों युवक लखनऊ से लौट रहे थे, तभी नेशनल हाईवे पर खड़े टैंकर से उनकी बाइक जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त रही कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूरज व नंदराम सिंगपुर गांव के रहने वाले थे। दोनों लखनऊ में भर्ती एक परिजन को देखने गए थे। वापस गांव आते वक्त मानवा के पास सड़क किनारे खड़े टैंकर से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

एक ही गांव के दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही सिंगपुर में शोक फैल गया। परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए, माहौल गमगीन रहा। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार के साथ सड़क किनारे खड़ा टैंकर हादसे की वजह माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

READ MORE

Advertisement

ये भी पढ़ें  सेना में भर्ती का सपना अधूरा रह गया, प्रैक्टिस के दौरान हादसे में युवक की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link