Lucknow City

गोमतीनगर विस्तार में बनेगा लग्जरी कम्यूनिटी सेंटर… LDA ने PPP मोड में तेज किए कदम

20 करोड़ रुपये आएगी लागत, मल्टीपर्पज हॉल, स्विमिंग पूल, जिम और रूफटॉप सोलर से लैस होगा, सेक्टर-4 में 2900 वर्गमीटर में बनेगा तीन मंजिला सेंटर

लखनऊ, 21 अप्रैल 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में रहने वाले आवंटियों को जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक भव्य कम्यूनिटी सेंटर मिलने जा रहा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर आगे बढ़ाने की तैयारी तेज कर दी है।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने परियोजना के लिए जल्द ही आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) आमंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह के अनुसार गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-4 में सरस्वती अपार्टमेंट के पास करीब 2900 वर्गमीटर क्षेत्रफल में इस कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण किया जाएगा। लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह इमारत तीन मंजिला होगी। इसमें बेसमेंट पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

Luxury Community Center in Gomti Nagar Vistar Features (1)

इस सेंटर को आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यहां एक बड़ा मल्टीपर्पज हॉल, हरा-भरा लॉन, किचन, डाइनिंग एरिया, 8 कमरे और 2 सुइट बनाए जाएंगे। इससे सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों को नई पहचान मिलेगी। इसके साथ ही इंडोर गेम्स, अत्याधुनिक जिम, योगा सेंटर, कैफेटेरिया और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

परियोजना की खास बात यह है कि भवन के रूफटॉप पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इससे बिजली खर्च में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। एलडीए अधिकारियों का दावा है कि बिल्डिंग की डिजाइन बेहद आकर्षक और आधुनिक होगी जो क्षेत्र की पहचान को और मजबूत करेगी।

निर्माण पूरा होने के बाद इसके संचालन के लिए एक समिति गठित की जाएगी। इसमें गोमतीनगर महाकल्याण समिति के पदाधिकारियों को शामिल किया जाएगा। परियोजना की प्रस्तुति के दौरान मुख्य नगर नियोजक केके गौतम, अधीक्षण अभियंता नवनीत शर्मा और अधिशासी अभियंता अजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button