Lucknow City

गर्मी का असर: लखनऊ में स्कूलों का समय बदला… प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक नई टाइमिंग लागू

डीएम ने बच्चों को लू से बचाने के लिए जारी किया आदेश, 12.30 बजे होगी बच्चों की छुट्टी, शिक्षकों को दोपहर 1:30 बजे तक रहना होगा

लखनऊ, 21 अप्रैल 2026:

शहर में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। डीएम विशाख जी के निर्देश पर अब प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगी।

पहले स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चल रहे थे, मगर तेज धूप और लू के खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि छोटे बच्चों को राहत मिल सके। नई व्यवस्था के तहत स्कूलों में प्रार्थना और योग गतिविधियां सुबह 7:30 से 7:40 बजे के बीच होंगी। मध्यावकाश सुबह 10 बजे से 10:15 बजे तक रखा गया है।

स्कूल स्टाफ को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं। शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और अन्य कर्मचारी सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक विद्यालय में मौजूद रहेंगे, इस दौरान शैक्षणिक और प्रशासनिक काम पूरे किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए बच्चों की सेहत को प्राथमिकता दी जा रही है, इसी के तहत समय में यह बदलाव किया गया है।

ये भी पढ़ें:

READ MORE

ये भी पढ़ें  तीन साल, न रिजल्ट न नौकरी! फूटा अभ्यर्थियों का गुस्सा, UPSSSC के बाहर प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button