National

CM योगी का कल्याणी में शक्ति प्रदर्शन : खेला शेष का ऐलान, जय श्रीराम के नारों से गूंजा नदिया

रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, ‘बुलडोजर बाबा’ के समर्थन में सड़कों पर उत्साह, 4 मई के बाद बंगाल में माफियाराज खत्म करने का दावा

नदिया (पश्चिम बंगाल), 27 अप्रैल 2026:

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कल्याणी विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी अनुपम विश्वास के समर्थन में भव्य रोड शो कर चुनावी माहौल को गरमा दिया। रोड शो के दौरान पूरा इलाका ‘वंदे मातरम’, ‘जय श्रीराम’, ‘भारत माता की जय’ और ‘बुलडोजर बाबा’ के नारों से गूंज उठा। सड़कों पर उमड़े जनसैलाब ने इसे शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया।

सीएम योगी के काफिले के साथ हजारों की संख्या में समर्थक चलते दिखाई दिए। युवा और बुजुर्ग अपने मोबाइल में इस पल को कैद करते नजर आए। घरों की छत पर खड़ी महिलाओं ने हाथ जोड़कर ‘योगी-योगी’ के नारे लगाए। बंगाल में ‘बुलडोजर बाबा’ के नाम से लोकप्रिय हो चुके योगी आदित्यनाथ ने भी बीच-बीच में पुष्पवर्षा कर जनता का अभिवादन किया।

WhatsApp Image 2026-04-27 at 2.50.32 PM

ये भी पढ़ें:

रोड शो की खास बात यह रही कि रथ के आगे भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के वेश में कलाकार चलते रहे थे। इसने पूरे आयोजन को धार्मिक और सांस्कृतिक रंग दे दिया। रास्ते भर भगवा और भाजपा के झंडे लहराते रहे जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी उत्साह से भर गया।

Advertisement

इस दौरान सीएम योगी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कल्याणी में उमड़ा जनसैलाब इस बात का संकेत है कि जनता अब टेरर, माफियाराज और कटमनी की राजनीति से मुक्ति चाहती है। उन्होंने दावा किया कि 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान के रुझान भाजपा के पक्ष में हैं और 4 मई के बाद बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनेगी।

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता दीदी ने जनता को गुमराह किया, लेकिन अब ‘खेला शेष’ और ‘उन्नयन शुरू’ होने जा रहा है। योगी ने भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश की तरह बंगाल में भी माफिया और भ्रष्टाचार पर बुलडोजर चलेगा।

रोड शो के दौरान समर्थकों ने सीएम योगी से ‘दंगाइयों पर बुलडोजर चलाने’ की मांग भी की। योगी ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद आमार सोनार बांग्ला को टीएमसी मुक्त बांग्ला बनाया जाएगा।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  पहलगाम आतंकी हमले पर अपनी टिप्पणी को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने दी सफाई, बोले – मेरे इरादों को गलत तरीके से समझा गया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link