National

पं. बंगाल में लोकतंत्र का महामुकाबला : भवानीपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा, 11 बजे तक करीब 40% वोटिंग

दूसरे चरण में 142 सीटों पर हो रहा मतदान, ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने, हिंसा और धांधली के आरोपों से गरमाया चुनावी माहौल

न्यूज डेस्क, 29 अप्रैल 2026:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 142 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह से ही मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। इस चरण में कुल 1,448 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है।

WhatsApp Image 2026-04-29 at 12.12.53 PM

चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 11 बजे तक करीब 40 फीसदी मतदान दर्ज किया जा चुका है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि इस बार भी मतदान प्रतिशत काफी ऊंचा रह सकता है। राज्य में एक ओर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक रही है तो दूसरी तरफ भाजपा पहली बार बंगाल में सरकार बनाने के इरादे से आक्रामक चुनावी रणनीति पर काम कर रही है।

ये भी पढ़ें:

मतदान के दौरान आज भवानीपुर सीट पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी एक ही मतदान केंद्र के बाहर पहुंच गए। इससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बड़ी संख्या में लोगों के साथ मतदान केंद्रों का दौरा कर रही हैं जबकि क्षेत्र में धारा 163 लागू है।

WhatsApp Image 2026-04-29 at 12.12.29 PM

वहीं, ममता बनर्जी ने पलटवार करते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि वोटिंग लोकतंत्र का त्योहार है, लेकिन इसे बर्बाद करने की कोशिश हो रही है।

दूसरी ओर, बसंती सीट से भाजपा उम्मीदवार बिकाश सरदार ने भी टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 200-250 लोगों की भीड़ ने उनकी कार पर लोहे की रॉड और बांस से हमला किया और उनके ड्राइवर को भी निशाना बनाया गया।

इस बीच भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने काशीपुर बेलगछिया क्षेत्र में वोट डालने के बाद दावा किया कि इस चरण में मतदान 90 फीसदी से अधिक हो सकता है।

WhatsApp Image 2026-04-29 at 12.12.12 PM

दूसरे चरण में कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। इनमें ममता बनर्जी (भवानीपुर), शुभेंदु अधिकारी (भवानीपुर), सुजीत बोस, फिरहाद हकीम, ज्योतिप्रिया मल्लिक, ब्रात्य बसु, सोवंदेब चट्टोपाध्याय के साथ भाजपा के अर्जुन सिंह, स्वपन दासगुप्ता और रूद्रनील घोष शामिल हैं।

वहीं, वाम दलों और अन्य पार्टियों के भी कई प्रमुख चेहरे चुनावी मैदान में हैं। दूसरे चरण की वोटिंग के साथ बंगाल की सियासत में गर्मी चरम पर है। अब सबकी नजरें मतदान प्रतिशत और नतीजों पर टिकी हैं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  हर उम्र के लोग चाहते हैं फिटनेस... जानिए कैसे शरीर को सेहतमंद रखता है योग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link