Uttar Pradesh

बुजुर्गों का सम्मान, UP सरकार का अभियान! अमृत उद्यान से महाकुंभ तक खुशियों की सैर

चार साल में 2493 वरिष्ठ नागरिकों को मिला भ्रमण का अवसर, आस्था, प्रकृति और आनंद का अनोखा संगम, माघ मेले में पूरी हुई आस्था की इच्छा

लखनऊ, 30 अप्रैल 2026:

यूपी सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनकी खुशहाली को लेकर लगातार सक्रिय है। समाज कल्याण विभाग की पहल अब केवल योजनाओं तक सीमित न होकर बुजुर्गों के जीवन में नई ऊर्जा भरने का जरिया बन चुकी है। इस कड़ी में 2022 से 2026 के बीच प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले 2493 वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया है।

हाल ही में एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न जनपदों के 211 बुजुर्गों को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के प्रसिद्ध अमृत उद्यान का भ्रमण कराया गया। यहां की हरियाली, खूबसूरत फूलों और शांत वातावरण ने बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। इस यात्रा के दौरान आवागमन, भोजन और सुरक्षा जैसी सभी व्यवस्थाएं सरकार की ओर से की गईं।

आस्था के क्षेत्र में भी सरकार ने बुजुर्गों की भावनाओं का पूरा ख्याल रखा है। प्रयागराज महाकुंभ 2025 में 1,515 वरिष्ठ नागरिकों को संगम स्नान का अवसर मिला। माघ मेला 2026 में 767 बुजुर्गों ने पवित्र डुबकी लगाकर अपनी वर्षों पुरानी इच्छा पूरी की। इन आध्यात्मिक यात्राओं ने उन्हें मानसिक शांति और आत्मिक संतोष प्रदान किया।

ये भी पढ़ें:

सरकार की यह पहल बड़े आयोजनों तक सीमित न होकर प्रदेश के विभिन्न वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों को समय-समय पर स्थानीय मंदिरों और दर्शनीय स्थलों के दर्शन भी कराए जाते हैं। इससे उनके जीवन में उत्साह बना रहता है और अकेलेपन की भावना कम होती है।

Advertisement

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह अभियान बुजुर्गों के जीवन को खुशहाल बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। योगी सरकार का मानना है कि वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर हैं।उनके सम्मान व सुख-सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

READ MORE

ये भी पढ़ें  नरेन्द्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान समारोह : CM धामी ने साहित्यकार एसआर हरनोट को किया सम्मानित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link