Lucknow City

लखनऊ में बुलडोजर एक्शन तेज : 82 बीघा में फैली 6 अवैध प्लाटिंग जमींदोज

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, दुबग्गा और सुशांत गोल्फ सिटी में अवैध कब्जों पर चला डंडा, सार्वजनिक जमीन पर हो रहे निर्माण ध्वस्त

लखनऊ, 30 अप्रैल 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर एक्शन लगातार तेज होता जा रहा है। इस क्रम में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने दुबग्गा और सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 82 बीघा भूमि पर फैली 6 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।

यह कार्रवाई एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 और जोन-7 की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अभियान के दौरान अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर बाउंड्रीवाल, सड़कों और अन्य निर्माणों को जमींदोज कर दिया गया।

WhatsApp Image 2026-04-30 at 8.24.06 AM

ये भी पढ़ें:

प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी के सेक्टर-एच में रेलवे लाइन के पास लगभग 5,000 वर्गमीटर क्षेत्र में ऋषि अरोरा व अन्य द्वारा सार्वजनिक सुविधाओं के लिए आरक्षित भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। यहां बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जे की कोशिश की जा रही थी। मामले में पहले ही विहित न्यायालय द्वारा ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए जा चुके थे। इसके अनुपालन में कार्रवाई की गई।

प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह के अनुसार दुबग्गा क्षेत्र के ग्राम जेहटा में भी बड़ा अभियान चलाया गया। इस गांव में मोहम्मद शाहिद, आशीष यादव, ओमकार, दिलीप मिश्रा व अन्य द्वारा लगभग 80 बीघा क्षेत्र में 5 अवैध प्लाटिंग विकसित की जा रही थी। इसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

एलडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। बिना अनुमति जमीन खरीदने और प्लाटिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी जिससे शहर का नियोजित विकास सुनिश्चित किया जा सके।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  ट्रंप के टैरिफ से संकट में घिरा है भदोही का कालीन उद्योग...सीएम के हाथों आज शुरू हो रहा 'मेला' तय करेगा इस 'विरासत' की तकदीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link