Lucknow City

लखनऊ में अस्पताल निर्माण के दौरान हाहाकार… मिट्टी में दबे मजदूर, एक की मौत

गोमतीनगर के विभूतिखंड में हुआ हादसा, आधे घंटे तक खोदाई कर लोगों ने मजदूरों को निकाला, लापरवाही की आशंका गहराई

लखनऊ, 30 अप्रैल 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विभूतिखंड इलाके में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने निर्माण कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। एनटीपीसी भवन के पास बन रहे एक निर्माणाधीन अस्पताल की दीवार अचानक गिर गई जिससे दो मजदूर मिट्टी में दब गए। हादसा उस वक्त हुआ जब नींव के पास खुदाई का काम चल रहा था। दीवार के पीछे की मिट्टी अचानक खिसक गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया और हाथों से मिट्टी हटाकर दोनों मजदूरों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब आधे घंटे तक लोग खुद ही रेस्क्यू में जुटे रहे जिसके बाद पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची।

WhatsApp Image 2026-04-30 at 1.04.37 PM

ये भी पढ़ें:

मलबे से निकाले गए मजदूरों में एक अचेत अवस्था में था जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बाराबंकी के रामनगर निवासी लक्ष्मीशंकर अवस्थी (35) के रूप में हुई है। वहीं दूसरे मजदूर तुलसीराम को मामूली चोटें आईं, जिनका इलाज लोहिया संस्थान में कराया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

विभूतिखंड पुलिस के अनुसार हादसे के वक्त चार मजदूर काम कर रहे थे जिनमें से दो समय रहते बाहर निकल गए। एलडीए के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन का कहना कि आपदा राहत कोष से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता तत्काल दिलाई जा रही है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  लूट का आरोपी रिजवान चढ़ा पुलिस के हत्थे! ….. मुठभेड़ में हुआ था घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link