Sports

IPL 2026 : गिल-बटलर का दिखा दम… GT ने RCB को रौंदा, 26वीं सफल चेज से टेबल में पकड़ी रफ्तार

156 रन के लक्ष्य को 15.5 ओवर में हासिल किया, अरशद खान की गेंदबाजी ने मुकाबले की दिशा बदली, आरसीबी की पारी बार-बार लड़खड़ाई

स्पोर्ट्स डेस्क, 1 मई 2026:

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (GT) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को चार विकेट से हराकर अंक तालिका में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 15.5 ओवर में जीत दर्ज की। गेंदबाजी में अरशद खान ने असर डाला, जबकि बल्लेबाजी में शुभमन गिल और जोस बटलर ने मैच का रुख तय किया।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 155 रन बनाए। टीम की शुरुआत ठीक रही, लेकिन लगातार विकेट गिरने से बड़ी पारी नहीं बन सकी। विराट कोहली ने 13 गेंद में 28 रन बनाए, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 40 रन की पारी खेली।

WhatsApp Image 2026-05-01 at 7.54.30 AM

मिडिल ऑर्डर में जितेश शर्मा, टिम डेविड और क्रुणाल पांड्या कुछ खास नहीं कर सके। आखिर में छोटे-छोटे योगदान से स्कोर 155 तक पहुंचा। गुजरात की तरफ से अरशद खान ने तीन विकेट लिए। जेसन होल्डर और राशिद खान को दो-दो विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने तेज शुरुआत की। साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने शुरुआती ओवरों में रन बटोरे, हालांकि सुदर्शन जल्दी आउट हो गए। गिल ने 18 गेंद में 43 रन ठोके, जिसमें तीन छक्के और चार चौके शामिल रहे।

WhatsApp Image 2026-05-01 at 7.54.31 AM

इसके बाद जोस बटलर ने 39 रन बनाकर पारी को संभाला। वॉशिंगटन सुंदर के साथ उन्होंने तेज साझेदारी की, लेकिन बीच में विकेट गिरने से मैच थोड़ा फंसा। 111 रन तक पांच विकेट गिर चुके थे। यहां से राहुल तेवतिया ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने 17 गेंद में 27 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। जेसन होल्डर ने भी अहम योगदान दिया और गुजरात ने मुकाबला आसानी से खत्म कर लिया।

आरसीबी की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिए, जबकि रोमारियो शेफर्ड को दो सफलता मिली। इस जीत के बाद गुजरात के नौ मैच में 10 अंक हो गए हैं और टीम पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं आरसीबी नौ मैच में छह जीत के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button