Uttar PradeshVaranasi

अजय राय की सेहत को लेकर काशी में हवन-पूजन… जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का गृह जनपद है वाराणसी, चेतगंज स्थित शक्ति माता मंदिर में जुटे समर्थक, लखनऊ के मेदांता में चल रहा अजय राय का इलाज

विकास गोंड

वाराणसी, 2 मई 2026:

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद उनके गृह जनपद वाराणसी में समर्थक व शुभचिंतक फिक्रमंद हैं। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर चेतगंज स्थित शक्ति माता मंदिर में हवन-पूजन किया गया।

बता दें अजय राय वाराणसी के चेतगंज इलाके के रहने वाले हैं, ऐसे में शहर में उनके समर्थक व शुभचिंतकों की भारी संख्या है। शुक्रवार को उनकी तबियत खराब होने व हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर मिलते ही काशी में कई जगहों पर उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई।

चेतगंज स्थित शक्ति माता मंदिर में दीप जलाए गए। वहीं विशेष हवन-पूजन कराया गया। वैदिक मंत्रों के बीच आचार्यों ने विधि से हवन संपन्न कराया। हवन कुंड में आहुति देते हुए लोगों ने उनकी सेहत में सुधार की कामना की।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि अजय राय का रिश्ता सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, वे लंबे समय से जनता के बीच सक्रिय रहे हैं। इसी वजह से उनकी तबीयत को लेकर आम लोगों में भी चिंता है। हवन-पूजन में सामाजिक कार्यकर्ता शुभम सेठ , रवि अग्रहरि, प्रदीप कन्नौजिया, अभिषेक दुबे, बच्चा गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  लखनऊ एयरपोर्ट : टेक ऑफ से पहले आई गड़बड़ी, विमान से उतरे 120 पैसेंजर, काटा हंगामा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link