Gorakhpur

बीमारी, गरीबी और बेबसी पर वार: CM योगी का बड़ा ऐलान

जनता दर्शन में 200 लोगों से मिले योगी आदित्यनाथ, अधिकारियों को दिए सख़्त निर्देश, आयुष्मान कार्ड पर दिया जोर, कोई भी गरीब इलाज से नहीं होगा वंचित

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 6 मई 2026:

गोरखपुर से एक बड़ी और दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने प्रवास के दूसरे दिन भी जनता के बीच जाकर यह साफ कर दिया कि सरकार सिर्फ कागजों में नहीं बल्कि जमीन पर भी लोगों के साथ खड़ी है।

बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कोई बीमारी से परेशान था तो कोई आर्थिक तंगी से जूझ रहा था लेकिन हर चेहरे पर एक उम्मीद थी और वो उम्मीद थी सीधे मुख्यमंत्री से मिलने की। सीएम योगी ने हर व्यक्ति की बात ध्यान से सुनी उनके प्रार्थना पत्र देखे और मौके पर ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी जरूरतमंद को परेशान होने की जरूरत नहीं है, सरकार उसके साथ है।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-06 at 11.55.24 AM

Advertisement

आयुष्मान कार्ड बनेगा सहारा

इस दौरान सबसे ज्यादा भावुक पल तब आया जब कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मदद मांगते हुए पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उनसे सीधा सवाल किया कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बना है? और फिर भरोसा दिलाया कि अगर पैसा इलाज में बाधा बन रहा है तो सरकार इसे रुकने नहीं देगी।

CM योगी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनना चाहिए ताकि किसी को इलाज के लिए दर-दर न भटकना पड़े। साथ ही अस्पताल का इस्टीमेट मिलते ही तुरंत उस व्यक्ति की आर्थिक मदद दी जाएगी। जनता दर्शन में देखने को मिला कि अगर नेतृत्व मजबूत हो तो सिस्टम भी तेजी से काम करता है और आम आदमी की आवाज सच में सुनी जाती है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  STF की पूछताछ से खुली कड़ी, लॉरेंस गिरोह से जुड़े चार और असलहा तस्कर दबोचे गए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link