PoliticsUttar Pradesh

यूपी उपचुनाव: भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी भी कूदी पोस्टर वॉर में

लखनऊ 29 अक्टूबर 2024

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से सीट न मिलने से निराश निषाद
पार्टी ने पोस्टर वॉर का सहारा लिया है।

निषाद पार्टी ने राजधानी में एक नयी होर्डिंग लगायी जिसमें नारा दिया गया है – सत्ताईस का नारा, निषाद है सहारा!

इसमें संजय निषाद और उनके बेटे प्रवीण निषाद का भी फोटो हैं। यह पोस्टर निषाद पार्टी के नेता बिजेंद्र कुमार त्रिपाठी की तरफ से लगाया गया है।

ये भी पढ़ें:

इसका महत्व इसलिए भी और बढ़ जाता है क्योंकि भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी उपचुनाव में अलग सीट मांग रही थी।निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद लगातार मिर्जापुर की मझवां सीट पर दावेदारी कर रहे थे लेकिन निषाद पार्टी को बीजेपी ने एक भी सीट नहीं दी।

Advertisement

इन होर्डिंग्स के जरिए संदेश देने की कोशिश की गयी है कि 2027 में विधान सभा चुनाव में निषाद पार्टी का साथ बीजेपी के लिये जरूरी है।

ज्ञातव्य है की उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर को होना है।

ये भी पढ़ें  अंतरराष्ट्रीय फुटवियर मेले की प्री लॉन्चिंग...मंत्री प्रो. बघेल ने सुनीं जूता व्यापारियों की समस्याएं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link