Uttarakhand

गोल्फ में बच्चों और पूर्व सैन्य अफसरों ने दिखाया दम… समर्थ जैन बने ओवरऑल चैंपियन

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का समापन, राज्यपाल व लोक भवन गोल्फ क्लब के अध्यक्ष गुरमीत सिंह रहे कार्यक्रम में मौजूद, सात वर्ष से 81 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग

राजकिशोर तिवारी

नैनीताल, 25 मई 2026ः

नैनीताल में आयोजित 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का समापन हुआ। समर्थ जैन ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि आशीष जैन उप विजेता रहे। बेस्ट नेट कैटेगरी में नुसरत अब्बासी विजेता और अंशुल छाबरा उप विजेता रहे। सुपर वेटरन ग्रॉस कैटेगरी में रिटायर्ड कर्नल एससी गुप्ता विजेता और एसके सूरी उप विजेता रहे।

महिला वर्ग में डॉ. सृष्टि धौन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आरोही अत्री उप विजेता रहीं। वेटरन ग्रॉस कैटेगरी में जफर इकबाल विजेता व कर्नल मनोज के. साह उप विजेता रहे। जूनियर वर्ग 15-17 में आलिया सिसोदिया विजेता रहीं। 12-14 आयु वर्ग में जोहेब अब्बासी व 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में अरिहंत जोशी ने जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-25 at 1.00.11 PM

गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट 22 मई से शुरू हुआ था। इसमें देश के नौ राज्यों से 179 गोल्फरों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राज्यपाल व लोक भवन गोल्फ क्लब के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने विभिन्न वर्गों के विजेताओं व उप विजेताओं को सम्मानित किया और उनकी खेल प्रतिभा की सराहना की।

राज्यपाल ने कहा कि यह आयोजन खेल भावना, अनुशासन और एकता का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सात वर्ष से 81 वर्ष तक के प्रतिभागियों की भागीदारी इस टूर्नामेंट की विशेषता रही, जो एकता में विविधता की भावना को मजबूत करती है।

लोक भवन गोल्फ कोर्स की प्राकृतिक सुंदरता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह स्थान प्रकृति और खेल के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है, जहां पक्षियों और वन्यजीवों की उपस्थिति इसे और भी विशेष बनाती है। कार्यक्रम में गुरमीत कौर, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  राप्ती में नहाने गए तीन दोस्त डूबे...18 घंटे बाद मिलीं लाशें, परिजनों की चीखों से दहल उठा इलाका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button