Lucknow City

25 बीघा में बस रही थीं अवैध कॉलोनियां : LDA का चला बुलडोजर, गोमतीनगर विस्तार में बड़ा एक्शन

बिना ले-आउट स्वीकृति विकसित की जा रहीं दो अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, राजधानी में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार हो रहा तेज

लखनऊ, 4 जून 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लाटिंग के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का बुलडोजर अभियान लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। इसी क्रम में एलडीए की प्रवर्तन टीम ने गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 25 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही दो अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।

एलडीए अधिकारियों के अनुसार गोमतीनगर विस्तार के ग्राम चंदियामऊ में निजी विकासकर्ताओं द्वारा बिना वैधानिक अनुमति के अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि जयंत यादव, राम नारायण यादव, लक्ष्मी नारायण यादव एवं अन्य लोगों द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर करीब 25 बीघा क्षेत्रफल में अनधिकृत प्लाटिंग का कार्य कराया जा रहा था। इन परियोजनाओं के लिए एलडीए से आवश्यक ले-आउट स्वीकृति नहीं ली गई थी।

WhatsApp Image 2026-06-04 at 8.38.46 AM

ये भी पढ़ें:

उन्होंने बताया कि अवैध प्लाटिंग के खिलाफ विहित न्यायालय में वाद दायर किया गया था। सुनवाई के बाद न्यायालय ने ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए थे। आदेशों के अनुपालन में एलडीए की प्रवर्तन टीम भारी मशीनरी और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और वहां किए गए अनियोजित विकास कार्यों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
कार्रवाई के दौरान प्लॉटिंग के लिए बनाई गई सड़कों, सीमांकन संरचनाओं और अन्य निर्माण कार्यों को हटाया गया।

Advertisement

एलडीए अधिकारियों का कहना है कि अवैध कॉलोनियों के विकास से न केवल शहर की नियोजित विकास व्यवस्था प्रभावित होती है बल्कि भविष्य में खरीदारों को भी कानूनी और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

मालूम हो कि एलडीए इससे पहले गोमतीनगर, चिनहट, इंदिरानगर, गोसाईंगंज और मोहनलालगंज समेत कई क्षेत्रों में अवैध निर्माण एवं प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृति विकसित की जा रही किसी भी कॉलोनी या निर्माण के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें  दिल्ली दरबार में यूपी का भविष्य! योगी-मोदी की मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार की ये है हलचल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link