Sports

10 साल बाद फिर एशिया का बादशाह बना भारत… जापान को हराकर अंडर-18 हॉकी कप पर कब्जा

फाइनल में आशीष तानी पूर्ति ने हैट्रिक लगाकर जीत की पटकथा लिखी, भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाया, उधर महिला टीम ने कोरिया को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

स्पोर्ट्स डेस्क, 7 जून 2026:

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अंडर-18 एशिया कप का खिताब जीतकर एक बार फिर महाद्वीप में अपना दबदबा साबित कर दिया। शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने मेजबान जापान को 4-1 से हराते हुए दस साल बाद यह ट्रॉफी अपने नाम की। इसके साथ ही भारत तीसरी बार अंडर-18 एशिया कप चैंपियन बना।

काकामिगाहारा जापान में हुए इस मुकाबले में जीत के सबसे बड़े नायक फॉरवर्ड आशीष तानी पूर्ति रहे। सेमीफाइनल में चार गोल दागने वाले आशीष ने फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक पूरी की। उन्होंने दूसरे, 28वें और 34वें मिनट में गोल किए। टीम का चौथा गोल कप्तान केतन कुशवाहा ने 30वें मिनट में किया। जापान की ओर से नुमाडा गाकू 52वें मिनट में एकमात्र गोल कर सके।

India Wins Under-18 Hockey Asia Cup Historic Victory (1)

ये भी पढ़ें:

भारतीय टीम ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। मैच शुरू होने के महज 90 सेकंड बाद भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे आशीष ने गोल में बदलकर टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी। दूसरे क्वार्टर में जापान ने वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति के सामने उसकी एक नहीं चली।

Advertisement

28वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर पर आशीष ने दूसरा गोल कर बढ़त 2-0 कर दी। इसके दो मिनट बाद कप्तान केतन कुशवाहा ने गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। तीसरे क्वार्टर में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा। 34वें मिनट में आशीष ने एक और पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए अपनी हैट्रिक पूरी कर ली।

आखिरी क्वार्टर में जापान ने भारत को कोई और गोल नहीं करने दिया, लेकिन वह केवल एक सांत्वना गोल ही कर सका। पूरे टूर्नामेंट में 13 गोल करने वाले आशीष तानी पूर्ति सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे।

खिताबी जीत के बाद हॉकी इंडिया ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को तीन-तीन लाख रुपये देने की घोषणा की है। वहीं सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को डेढ़ लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

India Wins Under-18 Hockey Asia Cup Historic Victory (2)

महिला टीम ने कांस्य पदक जीता

भारतीय महिला अंडर-18 टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। तीसरे स्थान के मुकाबले में भारत ने कोरिया को 3-0 से हराया। भारत की ओर से संदीप कुमारी ने दूसरे मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद कप्तान स्वीटी कुजूर ने 16वें मिनट में बढ़त दोगुनी कर दी। नौशीन नाज ने 33वें मिनट में तीसरा गोल कर जीत पक्की कर दी। मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए संदीप कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

READ MORE

ये भी पढ़ें  IND W vs ZIM W 3rd T20I : शेफाली के छक्कों का तूफान, हरमनप्रीत के बल्ले से बरसे रन, भारत ने 3-0 से जीती सीरीज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link