Uttarakhand

चलती बस बनी आग का गोला… 42 यात्रियों की अटकी सांसें, भाग कर बचाई जान

हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर सर्वानंद घाट क्षेत्र के पास हुआ हादसा, चालक की सूझबूझ से टला हादसा, फायर ब्रिगेड कर्मियों ने किया आग को काबू

योगेंद्र मलिक

हरिद्वार, 7 जून 2026ः

उत्तराखंड में हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यात्रियों से भरी एक निजी बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस आग का गोला बन गई। चालक की सूझबूझ और यात्रियों की तत्परता के चलते बस में सवार सभी 42 लोग सुरक्षित बाहर निकल गए।

Moving Bus Catches Fire Passengers Show Bravery (1)

ये भी पढ़ें:

प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी बस शाम को हरिद्वार से देहरादून के लिए रवाना हुई थी। बस में चालक समेत कुल 42 लोग सवार थे। जैसे ही बस सर्वानंद घाट क्षेत्र के पास पहुंची, उसमें अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई और यात्री अपनी जान बचाने के लिए बाहर निकलने लगे। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस जलने लगी।

Advertisement

हादसे में कई यात्रियों का सामान आग की भेंट चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। आग की ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देती रहीं, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

READ MORE

ये भी पढ़ें  हाईवे पर आग का तांडव : ट्रेलर-ट्रक की टक्कर में वाहन धधके, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link