Lucknow City

AI फोटो विवाद में आमने-सामने अंजना व खेसारी, लखनऊ में साइबर थाने पहुंचीं भोजपुरी एक्ट्रेस

सोशल मीडिया पर AI से बनाई गई अश्लील तस्वीरें वायरल करने का आरोप, 11 साल की बेटी को भी निशाना बनाने का दावा, लखनऊ साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने की मांग, कई सोशल मीडिया अकाउंट्स का भी जिक्र

लखनऊ, 24 जुलाई 2026:

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्री अंजना सिंह और अभिनेता खेसारी लाल यादव के बीच चल रहा विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। अंजना सिंह ने लखनऊ के साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर उनकी AI से बनाई गई अश्लील तस्वीरें वायरल की गईं। उनका कहना है कि इस अभियान में उनकी 11 साल की बेटी को भी निशाना बनाया गया, जिससे परिवार को मानसिक और सामाजिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

खेसारी समेत कई लोगों के खिलाफ शिकायत

अंजना सिंह ने अपनी शिकायत में अभिनेता खेसारी लाल यादव के अलावा उनके मैनेजर, फिल्म लेखक अखिलेश कश्यप, कृष्णा बेदर्दी और संजय यादव का नाम भी शामिल किया है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें:

पॉडकास्ट के बाद शुरू हुआ विवाद

शिकायत के मुताबिक, कुछ समय पहले एक पॉडकास्ट में अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव को लेकर अपनी निजी राय रखी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कथित तौर पर एक सुनियोजित अभियान शुरू हो गया। अंजना का आरोप है कि उनके बारे में अभद्र टिप्पणियां की गईं और जान से मारने की धमकी तक दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी नाबालिग बेटी को लेकर भी आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की गई।

कई सोशल मीडिया अकाउंट्स का जिक्र

अपनी शिकायत में अंजना सिंह ने कई सोशल मीडिया अकाउंट्स का जिक्र किया है। उनका कहना है कि इन अकाउंट्स से लगातार आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो शेयर किए गए। उन्होंने पुलिस को पोस्ट, वीडियो, स्क्रीनशॉट और दूसरे डिजिटल साक्ष्य भी उपलब्ध कराने की बात कही है।

अंजना ने साइबर क्राइम पुलिस से Instagram, Facebook और YouTube जैसी सोशल मीडिया कंपनियों को नोटिस भेजने की मांग की है, ताकि संबंधित अकाउंट्स के IP Address, Login Details, Device Information और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रखे जा सकें।

पहले भी सामने आ चुका है दोनों का विवाद

अंजना सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच मतभेद पहले भी कई बार चर्चा में रहे हैं। हाल के पॉडकास्ट में जब अंजना से उनके पसंदीदा भोजपुरी स्टार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने रवि किशन और निरहुआ का नाम लिया, लेकिन खेसारी का जिक्र नहीं किया। अंजना का दावा है कि इसी के बाद उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर विरोध तेज हो गया।

इंस्टाग्राम वीडियो में भी लगाए थे आरोप

इससे पहले 13 जुलाई को अंजना सिंह ने Instagram पर एक वीडियो जारी कर भी खेसारी लाल यादव पर कई निजी आरोप लगाए थे। उस वीडियो के बाद दोनों के बीच विवाद और ज्यादा चर्चा में आ गया। अब मामला साइबर क्राइम थाने पहुंचने के बाद पुलिस शिकायत के आधार पर जांच की तैयारी में है।

ये भी पढ़ें  हरित होंगे यूपी के पर्यटन स्थल, एक लाख पौधों से सजेगी नई तस्वीर

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button