Sports

IPL से पहले बेंगलुरु को झटका…बॉलर हेजलवुड की वापसी टली, शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाएंगे

11 अप्रैल के बाद टीम से जुड़ने की उम्मीद, सिडनी में चल रहा इलाज, हैमस्ट्रिंग और अकिलीज की परेशानी से लंबे समय से जूझ रहे हैं हेजलवुड

स्पोर्ट्स डेस्क, 19 मार्च 2026

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शुरुआती मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं। चोट की वजह से उनकी वापसी में देरी हो रही है, जिससे टीम प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है।

बता दे कि आईपीएल 28 मार्च से शुरू हो रहा है। हेजलवुड 11 अप्रैल के बाद ही टीम से जुड़ पाएंगे। इस समय सिडनी में उनका इलाज और फिटनेस पर काम चल रहा है। उनकी हालत को देखते हुए टीम कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। हेजलवुड नवंबर 2025 से हैमस्ट्रिंग व अकिलीज टेंडन की परेशानी से जूझ रहे हैं। इसी वजह से वह एशेज 2025-26 और टी20 विश्व कप 2026 में भी हिस्सा नहीं ले सके। टीम मैनेजमेंट भी उनकी फिटनेस को लेकर सतर्क है।

उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। पिछले सत्र में उन्होंने 12 मुकाबलों में 22 विकेट लेकर गेंदबाजी को मजबूती दी थी। विराट कोहली की टीम को खासकर बेंगलुरु के ज्यादा रन बनने वाले मैदान पर उनकी कमी महसूस हो सकती है।

ये भी पढ़ें:

शुरुआती मुकाबलों में टीम को दूसरे गेंदबाजों पर भरोसा करना होगा। टीम में भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, तुषारा और जैकब डफी जैसे विकल्प मौजूद हैं, जिन पर जिम्मेदारी बढ़ेगी। फिलहाल टीम हालात पर नजर रखे हुए है।

ये भी पढ़ें  मैच से पहले टीम इंडिया ने लखनऊ में की मस्ती, जानिए प्रैक्टिस सेशन का शेड्यूल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link