Uttarakhand

BJP : नबिन व धामी ने छात्रों संग जलाया दीप, AI से रोजगार पर साधा संवाद

रोजगार, स्टार्टअप, स्वरोजगार, कौशल विकास को लेकर हुआ सीधा संवाद, सोशल मीडिया के सकारात्मक इस्तेमाल पर भी जोर, खेलों में उत्तराखंड की उपलब्धियों का जिक्र, हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय को लेकर काम आगे बढ़ने की बात, एआई, रोबोटिक्स, पर्यटन, स्थानीय उत्पादों में युवाओं के लिए नए अवसर तैयार करने का दावा

राजकिशोर तिवारी

हल्द्वानी, 10 सितंबर 2026:

उत्तराखंड के हल्द्वानी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने युवाओं तक पहुंच बढ़ाने की कोशिश तेज कर दी है। युवा संवाद कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबिन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ युवाओं से सीधे बातचीत की। रोजगार, करियर, स्वरोजगार, स्टार्टअप, कौशल विकास, तकनीक से लेकर खेल तक कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

नितिन नबिन ने गिनाए केंद्र के प्रयास

ये भी पढ़ें:

हल्द्वानी में हुए संवाद कार्यक्रम का आगाज नितिन नबिन सीएम धामी ने छात्रों के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नितिन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हुए हैं। उन्होंने Digital India, Startup India, Skill India, Make in India व Khelo India जैसी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि युवा अब सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार पैदा करने वाला भी बन रहा है।

bjp-nitin-nabin-dhami-youth-dialogue-ai-employment-haldwani (2)

राजनीति व सार्वजनिक जीवन में आगे आने की अपील

उन्होंने उत्तराखंड में पर्यटन, स्थानीय स्तर पर रोजगार, स्वरोजगार व उद्यमिता को बढ़ावा देने की जरूरत बताई। नितिन नबिन ने युवाओं से राजनीति व सार्वजनिक जीवन में आगे आने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल व समय प्रबंधन को भी जरूरी बताया।

धामी बोले, 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार की ओर से युवाओं के लिए किए गए कामों का ब्यौरा रखा। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहाड़ की जवानी व पहाड़ के पानी को उत्तराखंड के काम लाने के संकल्प के साथ काम किया है। धामी ने दावा किया कि सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज की गई है। अब तक करीब 34 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई है, जबकि नकल माफिया को जेल भेजा गया।

bjp-nitin-nabin-dhami-youth-dialogue-ai-employment-haldwani (3)

नौकरी के साथ स्वरोजगार पर फोकस

मुख्यमंत्री ने युवाओं को सरकारी नौकरी के साथ स्वरोजगार व कारोबार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, कौशल विकास, होम स्टे व मुख्यमंत्री उद्यमान खिलाड़ी योजना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस युवाओं को अपनी क्षमता के मुताबिक अलग-अलग क्षेत्रों में आगे बढ़ने का मौका देने पर है।

खेल से एआई तक नए मौके

धामी ने कहा कि हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय व लोहाघाट में महिलाओं के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज की दिशा में काम आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों के 100 से ज्यादा पदक जीतने को राज्य में खेलों के बढ़ते माहौल से जोड़ा।

कोचिंग सुविधा पर सरकार का फोकस

उन्होंने कहा कि पर्यटन, स्थानीय उत्पाद, विज्ञान, Innovation, Artificial Intelligence, Robotics व दूसरी नई तकनीकों में युवाओं के लिए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा का भी उन्होंने जिक्र किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, भाजपा पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि समेत बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  श्रद्धालुओं-पर्यटकों की सुविधाओं की जानी हकीकत, डीएम बोले- धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर करें मेन फोकस

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button