National

बुंदेलखंड में विकास की नई इबारत : डिफेंस कॉरिडोर से सोलर हब तक, 2025 में बदली झांसी की तस्वीर

योगी सरकार के बुंदेलखंड पर फोकस से आकार लेने लगी विकास की परियोजनाएं, डिफेंस कॉरिडोर के साथ गरौठा में सोलर पार्क के काम ने पकड़ी रफ्तार

झांसी, 21 दिसंबर 2025:

बुंदेलखंड को लंबे समय से विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगे हैं। वर्ष 2025 झांसी और आसपास के क्षेत्रों के लिए ऐतिहासिक साबित हो रहा है। कई बहुप्रतीक्षित और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं ने गति पकड़ने के साथ ठोस आकार भी लेना शुरू कर दिया। डिफेंस कॉरिडोर, सोलर पावर पार्क, नए शहरी विस्तार, एक्सप्रेस-वे और सड़क चौड़ीकरण जैसी योजनाओं ने पूरे क्षेत्र में विकास की नई बयार बहा दी है।

झांसी के गरौठा क्षेत्र में विकसित हो रहा डिफेंस कॉरिडोर इस बदलाव का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। ग्राम पंचायत झबरा के पास गुरसराय-एरच रोड पर 132/33 केवी का अत्याधुनिक बिजली उपकेंद्र बनकर तैयार हो चुका है। यह उपकेंद्र डिफेंस कॉरिडोर के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। जुझारपुरा पेयजल परियोजना और आसपास के कई उपकेंद्रों को भी ऊर्जा प्रदान करेगा। इससे न केवल औद्योगिक गतिविधियों को बल मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।

डिफेंस कॉरिडोर के झांसी नोड पर भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) की यूनिट की स्थापना का कार्य शुरू हो चुका है। इसके साथ ही डब्ल्यूबी इलेक्ट्रॉनिक ने भी अपनी यूनिट पर काम प्रारंभ कर दिया है। अब तक 14 औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटित की जा चुकी है। एरच, गेंदा कबूला, कठरी, लभेरा, इसकिल और झबरा सहित छह गांवों की लगभग 1034 हेक्टेयर भूमि पर यह कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। इससे रोजगार और निवेश के नए अवसर सृजित होंगे।

ये भी पढ़ें:

ऊर्जा के क्षेत्र में भी बुंदेलखंड बड़ी छलांग लगाता नजर आ रहा है। गरौठा तहसील क्षेत्र में 600 मेगावाट क्षमता वाले सोलर पावर पार्क के लिए डेवलपर का चयन हो चुका है। करीब 2700 एकड़ में बनने वाले इस पार्क के लिए 99 प्रतिशत लीज एग्रीमेंट पूरे हो चुके हैं। आठ गांवों में फैली इस परियोजना के तहत 2000 से अधिक किसानों से भूमि ली गई है। टुस्को लिमिटेड द्वारा विकसित किए जा रहे इस पार्क के साथ 220/400 केवी ग्रिड सब स्टेशन और पावर एवाक्यूएशन सिस्टम का काम भी तेज़ी से चल रहा है।

Advertisement

WhatsApp Image 2025-12-21 at 6.14.40 PM

औद्योगिक और शहरी विकास को गति देने के लिए रक्सा क्षेत्र में बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के लिए भूमि अधिग्रहण तेज हो गया है। जालौन से झांसी तक 115 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेस-वे को मंजूरी देकर कनेक्टिविटी को और मजबूत किया गया है। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत न्यू झांसी फेज-1 की शुरुआत और भूखंडों का आवंटन भी पूरा हो चुका है।

इसके अलावा झांसी से ओरछा मार्ग को फोर लेन करने की स्वीकृति, पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास बने अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण और अन्य योजनाओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि 2025 बुंदेलखंड के लिए विकास का निर्णायक वर्ष बन चुका है।

ये भी पढ़ें  हर घर को काम, हर गांव का विकास : G RAM G के फायदे बताने के लिए अब गांव-गांव चौपाल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link